ePaper

इंजीनियरिंग कॉलेजों को 15 तक हर हाल में शुरू करना होगा नया सत्र

Updated at : 12 Aug 2025 9:28 PM (IST)
विज्ञापन
इंजीनियरिंग कॉलेजों को 15 तक हर हाल में शुरू करना होगा नया सत्र

ऑल इंडिया कॉउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (एआइसीटीइ) ने कहा कि देश के सभी तकनीकी संस्थानों में प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए कक्षाएं 15 सितंबर तक शुरू हो जायेंगी

विज्ञापन

-एआइसीटीइ ने जारी किया एडमिशन कैलेंडर

संवाददाता, पटना

ऑल इंडिया कॉउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (एआइसीटीइ) ने कहा कि देश के सभी तकनीकी संस्थानों में प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए कक्षाएं 15 सितंबर तक शुरू हो जायेंगी. साथ ही फीस के भुगतान करने और शिकायत प्राप्त करने के संबंध में भी दिशा-निर्देश जारी किया गया है. एआइसीटीइ ने सत्र 2025 के लिए अपने शैक्षणिक कैलेंडर में कहा कि टेक्निकल प्रोग्राम (जैसे इंजीनियरिंग) में एडमिशन के लिए पहले दौर की काउंसेलिंग 11 सितंबर तक पूरी करनी होगी. एडमिशन रद्द 11 सितंबर तक करवा सकते हैं. इसके साथ ही सेकेंड इयर में लेटरल एंट्री के तहत एडमिशन 15 सितंबर तक कर सकते हैं. एआइसीटीइ की ओर से शुल्क का भुगतान करने और शिकायत प्राप्त करने के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किया है. दिशा-निर्देशों में, एआइसीटीइ ने कहा कि शुल्क भुगतान से संबंधित जानकारी कॉलेज की वेबसाइट पर प्रदर्शित की जानी चाहिए और इ-मेल के माध्यम से छात्रों को उसी के बारे में बताएं.

मैनेजमेंट कोर्स में एडमिशन की अंतिम तिथि 31 तक

इसके साथ पीजीडीएम में एडमिशन 31 अगस्त तक करवा सकते हैं. नये सत्र की कक्षाएं एक सितंबर से शुरू करनी होंगी. एडमिशन रद्द कराने की अंतिम तिथि 21 अगस्त है. एआइसीटीइ ने मैनेजमेंट कोर्स की पेशकश करने वाले स्टैंडअलोन पोस्ट ग्रेजुएट संस्थानों के लिए हर हाल में 31 अगस्त तक एडमिशन लेकर एक सितंबर से कक्षाएं शुरू करनी होंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANURAG PRADHAN

लेखक के बारे में

By ANURAG PRADHAN

ANURAG PRADHAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन