ePaper

राजस्व महाअभियान की वरीय अधिकारी करेंगे निगरानी

Updated at : 06 Aug 2025 12:56 AM (IST)
विज्ञापन
राजस्व महाअभियान की वरीय अधिकारी करेंगे निगरानी

राजस्व महाअभियान के सफल संचालन, पर्यवेक्षण और नियमित अनुश्रवण के लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने अनुश्रवण कोषांग का गठन किया है.

विज्ञापन

पटना. राजस्व महाअभियान के सफल संचालन, पर्यवेक्षण और नियमित अनुश्रवण के लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने अनुश्रवण कोषांग का गठन किया है. इस कोषांग के माध्यम से विभागीय मुख्यालय स्तर के वरीय पदाधिकारी प्रमंडल और जिला स्तर पर अभियान की प्रगति की निगरानी करेंगे. उनको लगातार शिविरों के निरीक्षण के साथ चल रही तैयारियों का भी लगातार जायजा लेते रहने का निर्देश जारी किया गया है. यह महाअभियान 16 अगस्त से 20 सितंबर 2025 तक चलेगा. राजस्व महा-अभियान के दौरान डिजिटाइज्ड जमाबंदी में सुधार, छूटी हुई जमाबंदियों को ऑनलाइन दर्ज करने, उत्तराधिकार नामांतरण एवं बंटवारा नामांतरण से संबंधित कार्यों का त्वरित निष्पादन किया जायेगा. इसके लिए राज्यभर में हल्कावार शिविर आयोजित होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH RANJAN

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन