बिहार दिवस पर गणित ओलिंपियाड व क्विज के लिए विद्यार्थियों का चयन

Published by : AMBER MD Updated At : 17 Mar 2026 7:15 PM

विज्ञापन

बिहार दिवस समारोह में आयोजित होने वाले गणित ओलिंपियाड, क्विज प्रतियोगिता और चित्रकला प्रतियोगिता के लिए जिला स्तर पर छात्र-छात्राओं का चयन हो गया है

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

बिहार दिवस समारोह में आयोजित होने वाले गणित ओलिंपियाड, क्विज प्रतियोगिता और चित्रकला प्रतियोगिता के लिए जिला स्तर पर छात्र-छात्राओं का चयन हो गया है. चयन प्रक्रिया कन्या मध्य विद्यालय, आदलतगंज, पटना में हुई, जिसमें जिला शिक्षा पदाधिकारी साकेत रंजन, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी कृतिका वर्मा और सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी राजेश माेहन मौजूद रहे. प्रतियोगिता पूरी होने के बाद गणित ओलिंपियाड और क्विज के लिए 12 विद्यार्थियों का चयन किया गया, जिसमें छह छात्राएं और छह छात्र शामिल हैं. सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी राजेश मोहन ने बताया कि चयनित विद्यार्थी बिहार दिवस पर आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे. चयनित सभी बच्चे कक्षा छह से आठवीं वर्ग के हैं.

चयनित विद्यार्थियों की सूची

क्विज

स्कूल – विद्यार्थी का नाम

मध्य विद्यालय, संपतचक – ऋषभ कुमार

मध्य विद्यालय, कटेशार -जोया मुस्ताफा

उच्च माध्यमिक विद्यालय, ग्यासपुर -हरीश कुमार गुप्ता

पीएमश्री महादेवा प्लस टू स्कूल, खुसरूपुर – प्रिया कुमारी

गणित ओलिंपियाड

स्कूल – विद्यार्थी का नाम

मध्य विद्यालय, अमरपुरा – अर्पण अभय

मध्य विद्यालय रामबाग – श्रेया कुमारी

श्रीधराश्रम उच्च माध्यमिक विद्यालय बाधाकोल -अनिभनव कुमार

डीडी कन्या उच्च विद्यालय, दानापुर -अंजलि कुमारी

चित्रकला प्रतियोगिता

स्कूल – विद्यार्थी का नाम

प्लस टू स्कूल, मनेर -आयुष कुमार

मध्य विद्यालय, नरगदा -सुष्मिता कुमारी

उत्क्रमित मध्य विद्यालय जमालुद्दीनकचक -प्रेम कुमार

दुनियारी हाई स्कूल, हथियाकांध सराय -संध्या कुमारी

विज्ञापन
AMBER MD

लेखक के बारे में

By AMBER MD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन