शराब की होम डिलीवरी में लगी स्कूटी जप्त, 17 बोतल विदेशी शराब बरामद
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 01 May 2020 1:25 AM
लॉक डाउन में शराब की होम डिलीवरी जारी है. दीघा थाना क्षेत्र में शराब की सप्लाई करने जा रहे एक सप्लायर की स्कूटी को पुलिस ने उस समय जप्त कर लिया जब पोल्सन रोड में वाहन चेकिंग हो रही थी.
पटना : लॉक डाउन में शराब की होम डिलीवरी जारी है. दीघा थाना क्षेत्र में शराब की सप्लाई करने जा रहे एक सप्लायर की स्कूटी को पुलिस ने उस समय जप्त कर लिया जब पोल्सन रोड में वाहन चेकिंग हो रही थी. इस दौरान डिलीवरी ब्वॉय स्कूटी छोड़कर भाग गया. पुलिस ने उसका पीछा किया, लेकिन उसे पकड़ नहीं पायी.
बरामद किये गये स्कूटी में 17 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया. पुलिस ने शराब जब्त कर लिया है. स्कूटी भी अपने कब्जे में ले लिया है. वहीं, स्कूटी के नंबर के आधार पर उसके मालिक की तलाश की जा रही है.
शराब के मामले में फरार चल रहा एक और आरोपी गिरफ्तार दीघा थाना क्षेत्र में 2018 में की गई छापेमारी के दौरान सोनपुर से एक गिरफ्तारी हुई थी. उसके पास से शराब बरामद हुआ था, जबकि दूसरा साथी फरार हो गया था. उसी मामले में गुरुवार को रोहित कुमार को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने उसे जेल भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










