School Reopen News: बिहार में निजी स्कूल की मनमानी ! यहां फीस की मांग पर अभिभावकों ने किया हंगामा, कब से खुलेंगे राज्य में स्कूल?

Updated at : 04 Dec 2020 2:05 PM (IST)
विज्ञापन
School Reopen News: बिहार में निजी स्कूल की मनमानी ! यहां फीस की मांग पर अभिभावकों ने किया हंगामा, कब से खुलेंगे राज्य में स्कूल?

School Reopen latest update, bihar ki taja khabar : बिहार में स्कूल खोलने की तैयारी के बीच मुजफ्फरपुर से बढ़ी खबर सामने आई है. स्कूल फीस को लेकर अखाड़ाघाट रोड स्थित एक स्कूल में गुरुवार को अभिभावकों ने हंगामा किया. अभिभावकों ने बताया कि स्कूल हाफ ईयरली फीस के लिए हमलोगों पर दबाव डाल रहा है.

विज्ञापन

School Reopen News : बिहार में स्कूल खोलने की तैयारी के बीच मुजफ्फरपुर से बढ़ी खबर सामने आई है. स्कूल फीस को लेकर अखाड़ाघाट रोड स्थित एक स्कूल में गुरुवार को अभिभावकों ने हंगामा किया. अभिभावकों ने बताया कि स्कूल हाफ ईयरली फीस के लिए हमलोगों पर दबाव डाल रहा है. हमलोगों ने कई बार स्कूल प्रबंधन से फीस में छूट देने के लिए अनुरोध किया, लेकिन स्कूल बंदी में भी हाफ ईयर की फीस ले रहे हैं. हालांकि स्कूल प्रबंधन का कहना है कि कोई हंगामा नहीं हुआ है.

अभिभावकों को नौवीं में रजिस्ट्रेशन के लिए बुलाया गया था, सभी को फीस कार्ड के साथ बुलाया गया था. कुछ अभिभावकों का अप्रैल से ही फीस बकाया है. उनसे फीस मांगी गयी. हमलोगों ने कहा कि सरकार से आदेश आयेगा, तो हम फीस में छूट देंगे.

बता दें कि इससे पहले, शिक्षा मंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा था कि राज्य में फीस वसूली की मनमानी पर नियंत्रण लगाया जायेगा. प्राइवेट स्कूलों का महत्व है, लेकिन उनकी मनमानी नहीं चलने दी जायेगी. मनमानी पर नियंत्रण के लिए नियम-कानून बनाने पर विमर्श किया जायेगा.

स्कूल खुलने को लेकर अपडेट– बता दें कि बीते दिनों स्कूल खुलने को लेकर शिक्षामंत्री ने बड़ा बयान दिया था. सूबे के नए शिक्षामंत्री अशोक चौधरी ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि कोरोना की वजह से मार्च से बंद प्राथमिक और मध्य स्कूलों को खोलने को लेकर सरकार अभी कोई जल्दबाजी में नहीं है.

Also Read: Bihar News: बरौनी के स्टेट बैंक में हथियारबंद बदमाशों ने की लूट, सुतली बम से डराकर ले गए बैंक का माल

Posted By : Avinish Kumar Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन