पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट सुपर लीग में ब्लू स्टार के सचिन का शतक

Updated at : 23 Jun 2024 1:48 AM (IST)
विज्ञापन
पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट सुपर लीग में ब्लू स्टार के सचिन का शतक

पटना जिला क्रिकेट संघ संचालन समिति के तत्वावधान में खेली जा रही पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट सुपर लीग में शनिवार साधनापुरी और ब्लू स्टार ने जीत हासिल की. ब्लू स्टार के सचिन कुमार ने 117 रन की शतकीय पारी खेली.

विज्ञापन

पटना. पटना जिला क्रिकेट संघ संचालन समिति के तत्वावधान में खेली जा रही पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट सुपर लीग में शनिवार साधनापुरी और ब्लू स्टार ने जीत हासिल की. ब्लू स्टार के सचिन कुमार ने 117 रन की शतकीय पारी खेली. फतेहपुर क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गये मुकाबले में टॉस जीत कर ट्रैम्फेंट सीसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 29.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 163 रन बनाये. प्राविर राज ने 30 रन बनाये. जवाब में साधनापुरी ने राजवीर (नाबाद 55 रन) और चिराग (52 रन) के अर्धशतकों की मदद से 30.3 ओवर में तीन विकेट पर 164 रन बना कर मैच को जीत लिया. विजेता टीम के चिराग (52 रन, तीन विकेट) को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया. खेमनीचक ग्राउंड पर खेले गये मैच में ब्लू स्टार ने पहले बैटिंग करते हुए सचिन कुमार के 117 रन की मदद से 30.3 ओवर में पांच विकेट पर 260 रन बनाये. जवाब में एफसीआइ की टीम 26.3 ओवर में 167 रन पर ऑलआउट हो गयी. विजेता टीम के सचिन कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन