आरएसएस की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक 12 से रांची में

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की प्रतिवर्ष होने वाली अखिल भारतीय स्तर की प्रांत प्रचारक बैठक इस वर्ष 12 से 14 जुलाई तक झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित होगी.
– आठ को रांची आयेंगे मोहन भागवत संवाददाता, पटना. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की प्रतिवर्ष होने वाली अखिल भारतीय स्तर की प्रांत प्रचारक बैठक इस वर्ष 12 से 14 जुलाई तक झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित होगी. मई-जून में संपन्न संघ के प्रशिक्षण वर्गों की लगभग दो माह की शृंखला के पश्चात देशभर के सभी प्रांत प्रचारक बैठक में उपस्थित रहेंगे. संगठन के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने बताया कि बैठक में संघ के प्रशिक्षण वर्ग के वृत्तांत एवं समीक्षा, आगामी वर्ष की योजना का क्रियान्वयन, सरसंघचालक का वर्ष 2024-25 की प्रवास योजना जैसे विषयों पर चर्चा की जायेगी. साथ ही संघ शताब्दी वर्ष (2025-26) के आग्रह व उपक्रमों पर बैठक में विचार विनिमय होगा. बैठक में सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले, सभी सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्णगोपाल, सीआर मुकुंद, अरुण कुमार, रामदत्त, आलोक कुमार, अतुल लिमये सहित कार्यकारिणी के सदस्य बैठक में भाग लेंगे. बैठक हेतु सरसंघचालक मोहन भगवत का आठ जुलाई को रांची में आगमन होगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










