रोटरी क्लब ऑफ पटना मिडटाउन के नए रोटरी वर्ष की शुरुआत, रक्तदान शिविर और वृक्षारोपण का आयोजन

Updated:
विज्ञापन
Rotary Club Patna Midtown

Rotary Club Patna Midtown

Rotary Club Patna Midtown: रोटरी क्लब ऑफ पटना मिडटाउन ने रोटरी वर्ष 2026-27 के पहले सेवा प्रकल्प के तहत सवेरा हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण अभियान और सम्मान समारोह आयोजित किया. करीब 25 लोगों ने रक्तदान किया. कार्यक्रम में समाजसेवा के लिए चिकित्सकों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

Rotary Club Patna Midtown: रोटरी क्लब ऑफ पटना मिडटाउन की ओर से रोटरी वर्ष 2026-27 के प्रथम सेवा प्रकल्प के तहत बुधवार को कंकड़बाग स्थित सवेरा हॉस्पिटल में विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत सुबह रक्तदान शिविर और वृक्षारोपण अभियान से हुई. रक्तदान शिविर में लगभग 25 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की मदद का संकल्प लिया, जबकि करीब पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया.

डॉक्टर और चार्टर्ड अकाउंटेंट सम्मानित हुए

इसके बाद समाज में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का सम्मान किया गया. शाम में सम्मान एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रोटेरियन्स, लायंस क्लब के सदस्य, लायंस क्लब इनर व्हील के सदस्य, चिकित्सक, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स और गणमान्य लोग शामिल हुए. वक्ताओं ने सेवा कार्यों को समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बताया. प्रोग्राम के मुख्य अतिथि पद्म श्री डॉ आर एन सिंह और विशिष्ट अतिथि रोटेरियन डॉ शंकरनाथ थे.

सवेरा कैंसर हॉस्पिटल के निदेशक एवं वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ. वी. पी. सिंह ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने का सबसे प्रभावी माध्यम है, जबकि वृक्षारोपण आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करने का प्रयास है. उन्होंने कहा कि समाज के प्रति समर्पित चिकित्सकों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का सम्मान करना उनकी सेवाओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के साथ-साथ युवाओं को समाजसेवा के लिए प्रेरित करने का भी माध्यम है.

कार्यक्रम में डॉ अविनाश पाण्डेय, रोटरी पटना मिडटाउन के अध्यक्ष डॉ रंजना कुमार, रोटेरियन सचिव प्रमेश कुमार, डॉ संजीव कुमार, डॉ अमृता राकेश, डॉ शाम्भवी शर्मा, डॉ विशाल मोहन सिंह, डॉ आकाश, डॉ आर के सक्सेना आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन