राजद ने आयोग से चुनाव दो फेज में कराने का किया आग्रह

Updated:
विज्ञापन
राजद ने आयोग से चुनाव दो फेज में कराने का किया आग्रह

राजद के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को भारत के निर्वाचन आयोग के शीर्ष पदाधिकारियों से मुलाकात की है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना राजद के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को भारत के निर्वाचन आयोग के शीर्ष पदाधिकारियों से मुलाकात की है. इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने आयोग से आग्रह किया कि बिहार विधानसभा का चुनाव दो फेज में हों. पोस्टल बैलेट की गिनती पूरी होने के बाद हीं इवीएम की गिनती हो. इसके अलावा प्रतिनिधिमंडल ने एसआइआर के संदर्भ में राजद के सरोकाराें से आयोग को अवगत कराया. बता दें कि पार्टी प्रतिनिधिमंडल को आयोग ने मिलने का समय दिया था. प्रतिनिधिमंडल में राज्यसभा सांसद प्रो मनोज झा, सांसद सुधाकर सिंह , अभय कुशवाहा, प्रदेश प्रवक्ता चित्तरंजन गगन, पार्टी के मुख्यालय प्रभारी महासचिव मुकुंद सिंह शामिल रहे. प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयुक्त डॉ सुखवीर सिंह संधू एवं डॉ विवेक जोशी के साथ दिल्ली स्थित निर्वाचन सदन में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 एवं एसआइआर के संदर्भ में विस्तार से चर्चा की. लगभग सवा दो घंटे के वार्तालाप में पार्टी ने भारतीय प्रशासनिक सेवा में बिहार प्रशासनिक सेवा के नवपदोन्नत पदाधिकारियों की डीएम के रूप में हो रही तैनाती पर रोक लगाने का आग्रह किया. इस क्रम में विभिन्न आयामों पर राजद के दृष्टिकोण को चुनाव आयोग के समक्ष रखा गया. सांसद मनोज झा ने कहा कि राजद ने आयोग के सामने विस्तार से अपना पक्ष रखा है. हमारा मानना है कि हमारे सरोकार के अनुकूल आयोग सकारात्मक पहल ले.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Ranjan

लेखक के बारे में

By Rakesh Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन