Bhai Virendra: 'पगला गये हो क्या', लालू-तेजस्वी के महुआबाग वाले बंगले को लेकर RJD विधायक भाई वीरेंद्र पत्रकारों पर भड़के

Published by : Preeti Dayal Updated At : 03 Dec 2025 12:53 PM

विज्ञापन

आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र

Bhai Virendra: आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के महुआबाग वाले बंगले को लेकर सियासी भूचाल मचा है. ऐसे में आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र आज पत्रकारों पर भड़क गये. दरअसल, बंगले को लेकर ही सवाल मीडिया ने उनसे किया था, जिस पर भड़कते हुए उन्होंने कहा, 'पगला गये हो क्या.'

विज्ञापन

Bhai Virendra: बिहार की सियासत में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का महुआबाग वाला बंगला चर्चा में छा गया है. सत्ता पक्ष के नेता लगातार सवाल खड़े कर रहे हैं. ऐसे में आज विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र बंगले से जुड़ा सवाल सुनते ही पूरी तरह से भड़क गये. दरअसल, उनसे पूछा गया कि बंगले को लेकर तेजस्वी यादव पर सवाल उठाए जा रहे हैं. इस पर भाई वीरेंद्र ने कहा ‘पगला गये हो क्या.’

भाई वीरेंद्र ने बंगले को लेकर और क्या कहा?

इसके साथ ही एनडीए के नेताओं की तरफ से बंगले को लेकर सवाल उठाए जाने को लेकर भी विधायक से सवाल किया गया. जिस पर उन्होंने कहा, ‘अरे कब्जा कैसे हो जायेगा. बहुत पहले ही जमीन ली गई थी, जिस पर अब मकान बनाया जा रहा है.’ इस तरह से लगातार यह मामला सुर्खियों में छा गया है. इससे पहले बीजेपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिये पोस्ट शेयर कर बड़ा हमला बोला था.

बीजेपी ने सोशल पोस्ट में क्या लिखा था?

बीजेपी के एक्स अकाउंट पर लिखा गया था, ‘लालू जी का “समाजवाद” यानी लूट-खसोट से संपन्न है एकमात्र परिवार. लालू परिवार एंड प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने ऐशो-आराम और शानदार जीवन का पूरा इंतजाम किया है. पेश है पटना शहर के बीचों-बीच इनका एक और निर्माणाधीन आलिशान महल.’ इसके साथ ही लालू यादव के महुआबाग वाले बंगले का वीडियो भी शेयर किया गया था. इस तरह से लगातार बंगले को लेकर लालू परिवार सत्ता पक्ष के निशाने पर है.

अन्य मुद्दों पर भी बोले भाई वीरेंद्र

मालूम हो, देश के आठ राज्यों के राजभवन अब लोक भवन के नाम से जाने जाएंगे. मोदी सरकार ने औपनिवेशिक काल की पहचान मिटाने के लिए राजभवन का नाम बदलकर लोक भवन किया है. ऐसे में इसे लेकर भाई वीरेंद्र ने बड़ा हमला बोलते हुए कहा, नाम बदलने से देश की सूरत नहीं बदलेगी, लोक का कल्याण नहीं होगा. देश में महंगाई बड़ा मुद्दा है. अपराध पर विराम लगाने की जरूरत है. साथ ही बिहार में बुलडोजर एक्शन पर कहा, उन्हें विस्थापित करने का जुगाड़ पहले कीजिए, उसके बाद बुलडोजर चलाइयेगा.

Also Read: Electricity In Bihar: बरौनी थर्मल को मिलेगा नया जीवन, एनटीपीसी ने केंद्र को भेजा ये प्रस्ताव

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन