ePaper

जन विश्वास रैली PHOTOS: गांधी मैदान में उमड़ी भीड़, पटना की सड़कों पर भी महागठबंधन समर्थकों का हुजूम

Updated at : 05 Mar 2024 10:19 AM (IST)
विज्ञापन
जन विश्वास रैली PHOTOS: गांधी मैदान में उमड़ी भीड़, पटना की सड़कों पर भी महागठबंधन समर्थकों का हुजूम

PHOTOS: पटना के गांधी मैदान में महागठबंधन समर्थकों और कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ी है. जनविश्वास रैली की तस्वीरें देखिए..

विज्ञापन

पटना में महागठबंधन की जन विश्वास रैली आज हो रही है. राजद ने इस रैली में करीब 10 लाख लोगों के शामिल होने का दावा किया है. वहीं रविवार को रैली में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में महागठबंधन के समर्थकों का हुजूम सुबह से ही पटना की सड़कों पर दिखा. गांधी मैदान में भी रैली में शामिल होने बड़ी तादाद में लोग पहुंच चुके हैं.

पटना के गांधी मैदान में महागठबंधन की जनविश्वास रैली..

रविवार को पटना के गांधी मैदान में हो रही महागठबंधन की जनविश्वास रैली में शामिल होने के लिए महागठबंधन कार्यकर्ताओं और समर्थकों का हुजूम उमड़ा. रैली में शामिल होने के लिए पटना समेत अन्य जिलों से भी लोग पहुंचे हैं. शनिवार की शाम से ही कई जगहों से समर्थकों के पटना पहुंचने का सिलसिला जारी रहा.

पटना की सड़कों पर रविवार की सुबह से ही महागठबंधन समर्थकों का हुजूम दिखा. कई मार्ग पूरी तरह से ब्लॉक हो गए. राजद और कांग्रेस व वामदलों के झंडे थामे ये समर्थक गांधी मैदान की ओर रवाना हुए.

पटना के गांधी मैदान में जनविश्वास रैली को लेकर शनिवार की देर शाम तक तैयारियां पूरी कर ली गयी थीं. वहीं रैली शुरू होने से पहले ही महागठबंधन समर्थकों व कार्यकर्ताओं का हुजूम गांधी मैदान पहुंचा. रविवार की सुबह से ही राजद, कांग्रेस व वामदलों के कार्यकर्ताओं और समर्थकों का रैला नाचते-झुमते हुए अपनी-अपनी पार्टी के झंडे के साथ गांधी मैदान पहुंचा.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन