ePaper

मैट्रिक परीक्षा 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन आठ दिसंबर तक

Updated at : 24 Nov 2025 7:07 PM (IST)
विज्ञापन
मैट्रिक परीक्षा 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन आठ दिसंबर तक

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 (सत्र 2026-27) के लिए विलंब शुल्क के साथ रजिस्ट्रेशन तिथि बढ़ा दी है

विज्ञापन

संवाददाता, पटना बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 (सत्र 2026-27) के लिए विलंब शुल्क के साथ रजिस्ट्रेशन तिथि बढ़ा दी है. अब स्टूडेंट्स आठ दिसंबर तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. इससे पहले रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 23 नवंबर थी, जिसे बढ़ा कर समिति ने आठ दिसंबर कर दिया है. जिन स्टूडेंट्स ने सत्र 2025-26 में नौवीं कक्षा में नामांकन कराया है, 2027 में होने वाली मैट्रिक परीक्षा में शामिल होने के लिए यह रजिस्ट्रेशन आवश्यक है. नियमित व प्राइवेट स्टूडेंट्स को 250 रुपये और स्वतंत्र उम्मीदवार को 430 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. जिन छात्रों ने नौवीं में नामांकन लिया है, वे समय पर आवेदन कर रजिस्ट्रेशन करें, ताकि आगे परीक्षा में शामिल होने में कोई परेशानी न हो. विद्यालय के प्रधानाध्यापक अपने विद्यालय के छात्रों की जानकारी बिहार बोर्ड की वेबसाइट (https://biharboardonline.bihar.gov.in) पर जाकर भरेंगे. आवेदन में छात्र का नाम, पिता-माता का नाम, जन्म तिथि, विषय, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करना होगा. आवेदन भरने के बाद विद्यालय प्रधान की स्वीकृति अनिवार्य है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANURAG PRADHAN

लेखक के बारे में

By ANURAG PRADHAN

ANURAG PRADHAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन