बिहार के किसी भी कोने से पटना पहुंचेंगे सिर्फ 3 घंटे में, रेल मंत्रालय ने 223 फाटकों को दी मंजूरी, मंत्री ने दी खुशखबरी

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 13 Jun 2025 5:13 PM

विज्ञापन

Bihar News: मंत्री नितिन नवीन ने केंद्र सरकार और खासकर रेल मंत्रालय का इस जरूरी प्रोजेक्ट में जल्दी फैसला लेने और मदद करने के लिए धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि बिहार सरकार रेलवे को पुल (ROB) बनाने के काम को समय पर और अच्छे तरीके से पूरा करने में हर तरह की तकनीकी और प्रशासनिक मदद दे रही है.

विज्ञापन

Bihar News, पटना: बिहार में यातायात को सुगम और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल हुई है. राज्य के किसी भी कोने से राजधानी पटना तक अधिकतम साढ़े तीन घंटे में पहुंचने के महत्वाकांक्षी लक्ष्य को साकार करने की दिशा में एक बड़ी प्रगति हुई है. बिहार सरकार के अनुरोध और सतत प्रयासों के फलस्वरूप रेल मंत्रालय, भारत सरकार ने राज्य में कुल 223 रेलवे फाटकों के स्थान पर रोड ओवर ब्रिज (ROB) के निर्माण को अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है.

बैठक में लिया गया फैसला

इसे लेकर गुरुवार को मिहिर कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव, पथ निर्माण विभाग तथा नवीन गुलाटी, सदस्य, आधारभूत संरचना, रेलवे बोर्ड, छत्रसाल सिंह, महाप्रबंधक, पूर्व मध्य रेलवे सहित रेलवे के उच्च अधिकारियों के बीच एक अहम बैठक संपन्न हुई जिसमें रेलवे की ओर से सूचित किया गया कि 12 आरओबी/आरयूबी के डीपीआर पर रेलवे बोर्ड की ओर से स्वीकृति प्रदान कर दी गई है.

इन्हें मिली है स्वीकृति

  1. सहरसा जिला का रेलवे फाटक संख्या-104B1 (सहरसा जंक्शन-बैजनाथपुर)
  2. छपरा जिला का रेलवे फाटक संख्या-47spl (छपरा जंक्शन-छपरा कचहरी)
  3. सीतामढ़ी जिला का रेलवे फाटक संख्या-55C/3 (सीतामढ़ी-डुमरा)
  4. गया जिला का रेलवे फाटक संख्या-39/C/T (पहाड़पुर-गुरपा) एव 8/C (परैया-गुरारू)
  5. लखीसराय जिला का रेलवे फाटक संख्या-24/A/E (अभयपुर- मसुदन) एवं 27/B/T (कजरा -अभयपुर)
  6. जमुई जिला का रेलवे फाटक संख्या-36 (झाझा-सिमुलतला)
  7. मुंगेर जिला का रेलवे फाटक संख्या-17/A/E (जमालपुर-दशरथपुर)
  8. औरंगाबाद जिला का रेलवे फाटक संख्या-28/B (फेशर-बघोई कुसा) एवं 23/C/T (जाखिम-बघोई कुसा)
  9. मुजफ्फरपुर जिला का रेलवे फाटक संख्या-123 (मोतीपुर-मेहसी)

48 आरओबी का डीपीआर तैयार

इसके अतिरिक्त 48 आरओबी का डीपीआर तैयार कर लिया गया है. इसपर अगले माह तक स्वीकृति प्राप्त की जाएगी. 112 अन्य आरओबी पर डीपीआर बनाया जा रहा है. बता दें कि मार्च से मई में अभियान चलाकर राज्य सरकार के पथ निर्माण विभाग के सभी 223 रेल्वे क्रॉसिंग पर रेल्वे द्वारा आरओबी बनाने का एनओसी दे दिया गया. साथ ही अन्य 259 LC (अन्य विभाग जैसे ग्रामीण कार्य विभाग की सड़कों पर अवस्थित) रेल्वे फाटकों में से 236 का भी एनओसी दे दिया गया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

मंत्री नितिन नवीन ने कहा, रेलवे को हरसंभव कर रहे सहयोग

पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि 223 आरओबी के निर्माण से राज्य के किसी भी हिस्से से राजधानी पटना तक अधिकतम 3 घंटे 30 मिनट में पहुंचने का लक्ष्य शीघ्र साकार होगा. उन्होंने कहा कि इन आरओबी के माध्यम से रेलवे फाटकों पर लगने वाले जाम से आमजन को राहत मिलेगी और राज्य में सड़क यातायात न केवल तेज, बल्कि अधिक सुरक्षित भी बनेगा.

इसे भी पढ़ें: बिहटा एयरपोर्ट पर आया लेटेस्ट अपडेट, पटना से सिर्फ 30 मिनट में पहुंच जायेंगे, कितना हुआ है काम

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन