Patna : पति को खोजने में मदद करने के बहाने ले गया कमरे में और किया दुष्कर्म

लापता पति को खोजने में मदद करने के बहाने बेगूसराय के फुलवरिया की 19 वर्षीया विवाहिता के साथ पटना में दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. पीड़िता ने अपने बचपन के दो दोस्तों पर मामला दर्ज कराया है.
संवाददाता, पटना: बेगूसराय के फुलवरिया की रहने वाली 19 वर्षीया विवाहिता के साथ गांधी मैदान इलाके में दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. उनके साथ एक घर में दुष्कर्म किया गया, जिसके कारण वह बेहोश हो गयी. आरोपित बाहर से कमरा बंद कर फरार हो गया. होश में आने के बाद वहां किसी तरह से वहां से निकली और एसपी ऑफिस पहुंची, जहां उसने घटना की जानकारी दी, तो गांधी मैदान थाने की पुलिस पहुंची और जांच की. महिला के बयान पर गांधी मैदान थाने में खाजेकलां के नून के चौराहा निवासी दानिश व राजा पर मामला दर्ज कर लिया गया है. दानिश पर दुष्कर्म करने व राजा पर सहयोग करने का आरोप है. महिला ने पुलिस को जो बयान दिया है, उसके अनुसार दानिश ने उसके साथ दुष्कर्म किया और राजा ने उसका साथ दिया. यह घटना 20 मई की देर रात की है. गांधी मैदान थानाध्यक्ष सीताराम प्रसाद ने बताया कि पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है. मेडिकल जांच पीएमसीएच में करा दी गयी है. घटनास्थल के संबंध में जानकारी ली जा रही है. पीड़िता सही से नहीं बता पा रही है. दोनों को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है.
पति के साथ मामा के घर आयी थी महिला
पीड़िता पति के साथ 20 मई काे बेगूसराय से पटना सिटी के खाजेकलां थाना इलाके में रहने वाले मामा के घर आयी थी. इसी बीच उसी दिन करीब दाे बजे पति उससे गांधी मैदान में कुछ काम होने की जानकारी देकर चला गया. लेकिन वह नहीं लौटा. महिला को चिंता हुई और वह अकेले ही उसे खोजने निकल गयी. इसी दौरान उसे खाजेकलां में ही उसके बचपन के दोस्त दानिश व राजा मिल गये. उन दोनों ने मदद करने का आश्वासन दिया और टेंपो में बैठा कर गांधी मैदान लाया. राजा टेंपो में बैठा रहा और दानिश महिला को गांधी मैदान इलाके में स्थित एक घर में ले गया और दुष्कर्म किया. इसके बाद कमरे को बाहर से बंद कर भाग गया. महिला ने दरवाजा खटखटाया, तो किसी ने बाहर से खोल दिया. इसके बाद वह बाहर निकली, तो एसकेएम हॉल के पास स्थित पुलिस कार्यालय पहुंची. काफी रात होने के कारण वहां कोई पुलिस अधिकारी नहीं थे. लेकिन वहां मौजूद गार्ड ने गांधी मैदान थाना पुलिस को जानकारी दे दी.
ब्लैकमेल कर जबरन बनाया शारीरिक संबंध
पीड़िता ने पुलिस काे बताया है कि उसने बचपन की दोस्ती का हवाला दिया और कहा कि वह शारीरिक संबंध बनाना चाहता है. अगर यह काम नहीं करोगी, तो तुम्हारे पति को झूठा यह बता देंगे कि तुम्हारा मेरे साथ अवैध संबंध रहा है. इसका पीड़िता ने विरोध किया. लेकिन दानिश ने उसके साथ दुष्कर्म किया और भाग गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




