राजगीर रोपवे का ऑनलाइन टिकट भी कटेगा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 28 Sep 2024 1:08 AM
बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड के तत्वावधान में विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर सिख हेरिटेज, पटना में रोपवे राजगीर के ऑनलाइन टिकट सेवा का शुभारंभ और बिहार पर्यटन टीजर का लोकार्पण पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्र ने किया.
पटना. बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड के तत्वावधान में विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर सिख हेरिटेज, पटना में रोपवे राजगीर के ऑनलाइन टिकट सेवा का शुभारंभ और बिहार पर्यटन टीजर का लोकार्पण पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्र ने किया. पर्यटन सचिव लोकेश कुमार सिंह ने कहा कि राजगीर रोपवे के ऑनलाइन टिकट सेवा को जू और नेचर सफारी के टिकट सिस्टम से जोड़ने के लिए वन विभाग के साथ समन्वय करने के निर्देश पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक को दिये गये हैं . प्रबंध निदेशक नंदकिशोर ने बताया कि https://bstdc.bihar.gov.in/ropewayrajgir/ पर जाकर टिकट की ऑनलाइन बुकिंग की जा सकती है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










