राजगीर खेल परिसर पुरुष एशिया कप हॉकी के लिए हो रहा तैयार

Updated:
विज्ञापन
राजगीर खेल परिसर पुरुष एशिया कप हॉकी के लिए हो रहा तैयार

राजगीर खेल परिसर में इस साल हॉकी टर्फ पर पुरुष एशिया कप 2025 का आयोजन होगा. इसके साथ ही 40 हजार दर्शकों की क्षमता वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है.

विज्ञापन

राजगीर खेल परिसर में इस साल हॉकी टर्फ पर पुरुष एशिया कप का आयोजन किया जायेगा संवाददाता, पटना राजगीर खेल परिसर में इस साल हॉकी टर्फ पर पुरुष एशिया कप 2025 का आयोजन होगा. इसके साथ ही 40 हजार दर्शकों की क्षमता वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है. इस खेल परिसर में कुश्ती, भारोत्तोलन, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, तीरंदाजी, शूटिंग, कबड्डी, जूडो, तायक्वोंडो, बॉक्सिंग, क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, बास्केटबॉल, हैंडबॉल, वॉलीबॉल, साइकिलिंग, एथलेटिक्स ट्रैक, शॉटपुट, लंबी कूद, ट्रिपल जंप, पोल वॉल्ट, सेपक टकरा और तैराकी (50 मीटर x 25 मीटर) समेत 33 तरह के इनडोर और आउटडोर खेलों के आयोजन की व्यवस्था है. इसका निर्माण भवन निर्माण विभाग द्वारा चरणबद्ध तरीके से किया गया है. परिसर में एक आधुनिक शैक्षणिक भवन (जी 2) बनाया गया है, जिसमें बिहार खेल विश्वविद्यालय का कार्यालय, पदाधिकारियों के लिए कार्यालय और 242 क्षमता वाला एक ऑडिटोरियम शामिल है. खिलाड़ियों के लिए 149 कमरों वाला बालक छात्रावास (जी 4), 78 कमरों वाला बालिका छात्रावास (जी 4), 100 क्षमता वाला ट्रांजिट हॉस्टल (जी 4), प्रशिक्षकों के लिए आवास और 324 क्षमता वाला मेस भी निर्मित किया गया है. इस संबंध में भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने बताया कि राजगीर खेल परिसर में खेलों के मैदान के साथ-साथ प्रशिक्षण और अभ्यास की सुविधाएं उपलब्ध करायी गयी हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Ranjan

लेखक के बारे में

By Rakesh Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन