Railway Station In Bihar: बिहार के इस रेलवे स्टेशन पर बनाये जायेंगे नये प्लेटफॉर्म, मिल सकेगा ये बड़ा फायदा
Published by : Preeti Dayal Updated At : 24 Dec 2025 2:55 PM
बक्सर रेलवे स्टेशन पर बनेंगे 2 नये प्लेटफॉर्म (सांकेतिक तस्वीर)
Railway Station In Bihar: बिहार के बक्सर रेलवे स्टेशन पर दो नये प्लेटफॉर्म बनाये जायेंगे. इस रेलवे स्टेशन पर अब तक तीन प्लेटफॉर्म थे. लेकिन अब वहां 5 प्लेटफॉर्म हो जायेंगे. नये प्लेटफॉर्म के बनने से लोगों को बड़ी सुविधा मिल सकेगी.
Railway Station In Bihar: बिहार में रेल कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने को लेकर कई तरह के पहल किये जा रहे हैं. इसी क्रम में बक्सर रेलवे स्टेशन से जुड़ा बड़ा फैसला लिया गया है. दरअसल, बक्सर रेलवे स्टेशन पर दो नये प्लेटफॉर्म बनने वाले हैं. इसे लेकर मंजूरी भी मिल गई है. बक्सर रेलवे स्टेशन पर पहले से तीन रेलवे प्लेटफॉर्म थे. लेकिन दो नये प्लेटफॉर्म बनने के बाद पांच हो जायेंगे.
नया प्लेटफॉर्म बनने से मिलेगा बड़ा फायदा
नये प्लेटफॉर्म के बनने से लोगों को सहूलियत मिलने के साथ-साथ लंबी दूरी वाली ट्रेनों के परिचालन में भी सुविधा मिल सकेगी. जानकारी के मुताबिक, इन दो नये प्लेटफॉर्म को दो रेलवे लाइनों के बीच एक साझा संरचना के रूप में बनाया जायेगा. इसके साथ ही नये प्लेटफॉर्म के निर्माण में लगभग 29.99 लाख रुपए खर्च होने की संभावना जताई गई है.
कितने मीटर लंबा होगा प्लेटफॉर्म?
दरअसल, अभी बक्सर रेलवे स्टेशन पर तीन साइडिंग लाइनें हैं. इनका उपयोग रात में बक्सर से चलने वाली मेमू ट्रेनों को खड़ा करने के लिये किया जाता है. ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि बीच वाली साइडिंग लाइन को रिप्लेस करके ही नये फ्लेटफॉर्म बनाये जायेंगे. जबकि बाकी के दो लाइनों को लूप लाइन के रूप में बनाया जायेगा. जानकारी के मुताबिक, नये प्लेटफॉर्म की लंबाई 650 मीटर तक हो सकती है.
क्यों पड़ी नये प्लेटफॉर्म की जरूरत?
बक्सर रेलवे स्टेशन पर नये प्लेटफॉर्म बनाने को लेकर अधिकारियों की तरफ से कहा गया कि यहां लंबी दूरी वाले ट्रेनों के नंबर में बढ़ोतरी होने की वजह से और ज्यादा प्लेटफॉर्म की जरूरत पड़ रही है. पिछले कुछ महीनों में कई लंबी दूरी वाली ट्रेनों की शुरुआत हुई है. इस तरह से लोगों की सुविधाओं को लेकर खास निर्णय लिया गया है.
इससे पहले भी लिया गया था बड़ा फैसला
इससे पहले बक्सर रेलवे स्टेशन को लेकर खबर आई थी कि यह स्टेशन आधुनिकता की ओर बढ़ता ही जा रहा है. रेलवे प्रशासन ने ब्लास्टलेस ट्रैक यानी कि बिना गिट्टी वाला ट्रैक लगाने की मंजूरी दे दी थी. इससे पैसेंजर्स को नया अनुभव मिल सकेगा. इसके साथ ही ट्रेन की स्पीड बढ़ेगी और खास सुविधा भी मिल सकेगी.
Also Read: Bihar Bhumi: जमीन खरीदने के लिये जमाबंदी रसीद ही काफी, अन्य दस्तावेज की नहीं पड़ेगी जरूरत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










