ePaper

राहुल गांधी छह जून को आयेंगे बिहार दौरे पर

Updated at : 01 Jun 2025 1:23 AM (IST)
विज्ञापन
राहुल गांधी छह जून को आयेंगे बिहार दौरे पर

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी इस साल चौथी बार फिर से बिहार के दौरे पर छह जून को आ रहे हैं.

विज्ञापन

संवाददाता,पटना कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी इस साल चौथी बार फिर से बिहार के दौरे पर छह जून को आ रहे हैं. उनका कार्यक्रम नालंदा जिला के राजगीर में रखा गया है. वहां पर राहुल गांधी अतिपिछड़ा सम्मेलन को संबोधित करेंगे. इसके पहले उनका कार्यक्रम 27 मई को निर्धारित था. पिछले सम्मेलन के लिए उनको वहां पर हॉल आवंटित नहीं होने के कारण कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा. मालूम हो कि राहुल गांधी इसके पहले 18 जनवरी को पटना में आयोजित संविधान सुरक्षा सम्मेलन में शामिल होने आये थे. उनका इस साल का दूसरा दौरा पांच फरवरी को स्व जगलाल चौधरी के जयंती समारोह कार्यक्रम को लेकर हुआ था. राहुल गांधी तीसरी बार सात अप्रैल को फिर से संविधान सुरक्षा सम्मेलन में शामिल होने पटना पहुंचे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH RANJAN

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन