ePaper

राहुल गांधी युवाओं को विद्रोह के लिए उकसा रहे हैं : शाहनवाज

Updated at : 20 Sep 2025 1:25 AM (IST)
विज्ञापन
राहुल गांधी युवाओं को विद्रोह के लिए उकसा रहे हैं : शाहनवाज

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है.

विज्ञापन

पटना. बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अपने सोशल मीडिया पोस्ट (एक्स) के जरिए देश के युवाओं को विद्रोह के लिए भड़का रहे हैं, जो किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है. शाहनवाज ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष की भाषा और सोच दोनों ही लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को एक सूत्र में पिरोकर विकास की राह पर आगे बढ़ा रहे हैं, जबकि राहुल गांधी बार-बार चुनावी पराजय के बाद भी सकारात्मक राजनीति नहीं सीख पाए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH RANJAN

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन