Video: बिहार में बजट पेश होने से पहले दिखा राबड़ी देवी का रौद्र रूप, महिलाओं के लिए NDA सरकार से कर दी बड़ी मांग

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 03 Mar 2025 12:47 PM

विज्ञापन
राबड़ी देवी

Bihar budget 2025: बिहार के वित्त मंत्री सम्राट चौधरी कुछ देर में बजट पेश करेंगे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव विधानसभा के अंदर आ गये हैं. बजट पेश होने से पहले बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने एनडीए सरकार को घेरा है.

विज्ञापन

Bihar budget 2025: नीतीश सरकार बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले अपना अंतिम बजट पेश करेगी. वित्त मंत्री सम्राट चौधरी आज बिहारवासियों के लिए क्या-क्या ऐलान करेंगे इसपर सभी की निगाहें टिकी हैं. उम्मीद जताई जा रही है कि बिहार का वार्षिक बजट इस बार तीन लाख करोड़ रुपये के पार का हो जायेगा. फिलहाल बिहार का वार्षिक बजट 2.79 लाख करोड़ रुपये का है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीएम नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं से जुड़ी निर्माण कार्यों को पूरा किये जाने का प्रावधान इस बजट में किया गया है. सीएम ने प्रगति यात्रा के दौरान पथ निर्माण , नगर विकास, स्वास्थ्य, सिंचाई, पर्यटन एवं खेल विभाग से जुड़े कई ऐलान किये थे. बजट पेश होने से ठीक पहले बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी सदन के आगे एक पोस्टर लेकर पहुंची. उन्होंने इस दौरान बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा. राबड़ी देवी ने इस दौरान कहा कि डबल इंजन सरकार है लेकिन बिहार का विकास नहीं हो रहा है. उन्होंने महिलाओं और वृद्धों के लिए सरकार से कई मांग की. देखें Video:

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: तेलंगाना टनल में फंसे संतोष साहू के गांव से ग्राउंड रिपोर्ट : पत्नी बोली- उनके सिवा कमाने वाला कोई नहीं

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Child Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन