ePaper

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस का बहिष्कार करेंगे जनप्रतिनिधि

Updated at : 11 Apr 2025 1:35 AM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस का बहिष्कार करेंगे जनप्रतिनिधि

बिहार त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों ने फिर दोहराया है कि संघ 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का बहिष्कार करेगा.

विज्ञापन

15 को सभी प्रखंडों में प्रदर्शन संवाददाता,पटना बिहार त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों ने फिर दोहराया है कि संघ 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का बहिष्कार करेगा. प्रदेश मुखिया महासंघ और पंच-सरपंच संघ बिहार ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. इन संगठनों का कहना है कि पंचायत प्रतिनिधियों के अधिकारों की अनदेखी और हकमारी लगातार की जा रही है. बिहार प्रदेश मुखिया महासंघ के अध्यक्ष मिथिलेश राय ने कहा कि सरकार से 73 वें संविधान संशोधन के तहत मिले अधिकारों को सौंपे. साथ ही 11 वीं अनुसूची में दर्ज 29 विषयों पर पंचायतों की मांगों को पूरा किया जाये. श्री राय ने बताया कि 15 अप्रैल को अपनी मांगों के समर्थन में राज्यव्यापी सभी प्रखंड मुख्यालयों पर एकजुट होकर पंचायत प्रतिनिधि प्रदर्शन करेंगे. इसके बाद 17 अप्रैल को सभी संघों के सदस्य पटना में एकत्र होकर बड़ा विरोध प्रदर्शन करेंगे और सरकार के प्रति अपनी नाराजगी जतायेंगे. उन्होंने कहा कि 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मधुबनी जिले में एक विशेष कार्यक्रम में शामिल होंगे. पंचायत प्रतिनिधियों ने घोषणा की है कि यदि तब तक सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती है, तो वे इस कार्यक्रम का बहिष्कार करेंगे. अमोद कुमार निराला प्रदेश अध्यक्ष पंच सरपंच अध्यक्ष ने कहा कि राज्य भर के सभी पंचायत प्रतिनिधि काली पट्टी बांधकर लोकतांत्रिक तरीके से समानांतर सभा कर विरोध प्रदर्शन करेंगे. इस आंदोलन में पंचायत समिति उपप्रमुख संघ अध्यक्ष रश्मि कुमारी पंचायत वार्ड सदस्य संघ गणेश चौधरी आदि का समर्थन है. संवाददाता सम्मेलन में मुख्य रूप से मुखिया संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष शेर सिंह, मनोज कुमार व अजय चौहान सहित अन्य मौजूद थे .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH RANJAN

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन