पीयू : दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए आज तक करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

Published by : AMBER MD Updated At : 09 May 2025 8:31 PM

विज्ञापन

पटना विश्वविद्यालय की ओर से पीजी के रेगुलर और वोकेशनल कोर्स में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए 30 मई को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जायेगा.

विज्ञापन

-30 मई को होगा दीक्षांत समारोह

संवाददाता, पटना

पटना विश्वविद्यालय की ओर से पीजी के रेगुलर और वोकेशनल कोर्स में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए 30 मई को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जायेगा. दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों के लिए 10 मई तक ही पोर्टल खुला रहेगा. इच्छुक विद्यार्थी पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. पटना विश्वविद्यालय की ओर से पीजी के रेगुलर और वोकेशनल कोर्स में टॉप करने वाले विद्यार्थियों की फाइनल सूची जारी कर दी है. पीजी सत्र 2022-24 में विभिन्न विभाग में कुल 40 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल दिया जायेगा. 40 विद्यार्थियों में 25 छात्राएं शामिल हैं. टॉपर्स विद्यार्थियों को 30 मई को दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया जायेगा. दीक्षांत समारोह पटना वीमेंस कॉलेज के वेरोनिका ऑडिटोरियम में आयोजित की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMBER MD

लेखक के बारे में

By AMBER MD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन