पीयू ने जारी किया फाइनल इलेक्टोरल रोल, कुल 19059 मतदाता करेंगे वोट

Updated at : 06 Mar 2025 9:20 PM (IST)
विज्ञापन
पीयू ने जारी किया फाइनल इलेक्टोरल रोल, कुल 19059 मतदाता करेंगे वोट

पटना विश्वविद्यालय (पीयू) ने छात्र संघ चुनाव के मद्देनजर फाइनल इलेक्टोरल रोल गुरुवार को जारी कर दिया गया. पीयू में कुल 19059 मतदाता हैं.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

पटना विश्वविद्यालय (पीयू) ने छात्र संघ चुनाव के मद्देनजर फाइनल इलेक्टोरल रोल गुरुवार को जारी कर दिया गया. पीयू में कुल 19059 मतदाता हैं. इससे पहले 19053 लोगों का इलेक्टोरल रोल जारी किया गया था, जिस पर चार मार्च तक आपत्ति मांगी गयी थी. आपत्ति के बाद पीयू ने फाइनल इलेक्टोरल रोल जारी कर दिया है. कॉलेजों में कुल मतदाता 15574 हैं. बाकी पीजी डिपार्टमेंट के मतदाता हैं. पीयू छात्र संघ चुनाव के सभी पदों के लिए 29 मार्च सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक वोटिंग होनी है. फिर शाम चार बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी. नॉमिनेशन फॉर्म 10 मार्च से मिलने लगेगा.

शांतिपूर्ण चुनाव कराने को लेकर पीयू प्रशासन की बैठक

छात्र संघ चुनाव की तैयारी को लेकर गुरुवार को पटना विश्वविद्यालय में मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो रजनीश कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में छात्र संघ चुनाव से जुड़े चुनाव समिति के सभी सदस्यों, चुनाव पर्यवेक्षकों एवं चुनाव सलाहकार की उपस्थिति अपेक्षित है. मुख्य चुनाव पदाधिकारी प्रो रजनीश कुमार ने बताया कि छात्र संघ चुनाव को स्वच्छ, पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं नियमानुकूल कराया जायेगा और इस दिशा में समुचित तैयारी के लिए विस्तृत चर्चा हुई. प्रो रजनीश कुमार ने बताया कि पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए फाइनल मतदाता सूची पटना विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गयी है. छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष प्रो अनिल कुमार ने बताया कि अब इलेक्टोरल रोल फाइनल हो गया है. अब इसमें कोई बदलाव नहीं होगा. पीयू प्रशासन चुनाव की तैयारी में जुटा हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन