पीयू : पटना विश्वविद्यालय ने स्पोर्ट्स कैलेंडर किया जारी, 10 सितंबर से शुरू होगी प्रतियोगिता

Author Amber md
Updated:
विज्ञापन
पीयू : पटना विश्वविद्यालय ने स्पोर्ट्स कैलेंडर किया जारी, 10 सितंबर से शुरू होगी प्रतियोगिता

पटना विश्वविद्यालय ने स्पोर्ट्स बोर्ड की ओर से सत्र 2025-26 का स्पोर्ट्स कैलेंडर जारी कर दिया है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

पटना विश्वविद्यालय ने स्पोर्ट्स बोर्ड की ओर से सत्र 2025-26 का स्पोर्ट्स कैलेंडर जारी कर दिया है. स्पोर्ट्स कैलेंडर के अनुसार निर्धारित तिथि पर सभी प्रतियोगिताएं आयोजित कराने के मद्देनजर स्पोर्ट्स कैलेंडर तैयार किया गया है. जल्द ही नये सत्र के स्पोर्ट्स कैलेंडर का विमोचन विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स बोर्ड की ओर से किया जायेगा. इस बार इंटर कॉलेज प्रतियोगिता का आरंभ शतरंज (पुरुष व महिला) प्रतियोगिता से होने जा रहा है. इसका आयोजन पटना लॉ कॉलेज में किया जायेगा और स्पोर्ट्स कैलेंडर की शुरुआत वहीं से होगी. इंटर कॉलेज टूर्नामेंट में जो खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करेंगे उन खिलाड़ियों की सूची बनाकर उनके बेहतर भविष्य के लिए सभी खिलाड़ियों को इस्ट जोन प्रतियोगिता में भेजा जायेगा. स्पोर्ट्स कैलेंडर में कुल 25 खेलों में इंटर कॉलेज प्रतियोगिता का आयोजन अलग-अलग तिथि में किया जायेगा. स्पोर्ट्स कैलेंडर के अनुसार अंतिम प्रतियोगिता खो-खो (पुरुष और महिला) वर्ग 23 से 24 जनवरी 2026 में पटना कॉलेज में आयोजित की जायेगी.

खेल टूर्नामेंट और उनके आयोजित की तिथि

खेल- एंट्री की अंतिम तिथि- टूर्नामेंट की तिथि- स्थान

चेस(मेन)- 8 सितंबर- 10 सितंबर- पटना लॉ कॉलेज

चेस(वीमेंस)- 8 सितंबर- 11 सितंबर- पटना लॉ कॉलेज

टेबल टेनिस(मेन)- 16 सितंबर- 19 सितंबर- बीएन कॉलेज

टेबल टेनिस(वीमेंस)- 16 सितंबर- 20 सितंबर- बीएन कॉलेज

बैडमिंटन(मेन)- 23 सितंबर- 25 सितंबर- पटना साइंस कॉलेज

बैडमिंटन(वीमेंस)- 23 सितंबर- 26 सितंबर- मगध महिला कॉलेज

बास्केटबॉल(मेन)- 6 अक्तूबर- 7 अक्तूबर- बीएन कॉलेज

बास्केटबॉल(वीमेंस)- 6 अक्तूबर- 8 अक्तूबर- पटना वीमेंस कॉलेज

कबड्डी(मेन)- 18 अक्तूबर- 29 अक्तूबर- कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड क्राफ्ट

कबड्डी(वीमेंस)- 18 अक्तूबर- 30 अक्तूबर- कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड क्राफ्ट

वॉलीबॉल(मेन)- 1 नवंबर- 3 नवंबर- बीएन कॉलेज

वॉलीबॉल(वीमेंस)- 6 नवंबर- 7 नवंबर- पटना वीमेंस कॉलेज

फुटबॉल(मेन)- 10 नवंबर- 12-13 नवंबर- पटना कॉलेज

ताइक्वांडो(मेन)- 26 नवंबर- 28 नवंबर- पटना ट्रेनिंग कॉलेज

ताइक्वांडो(वीमेंस)- 26 नवंबर- 29 नवंबर- मगध महिला कॉलेज

बॉल बैडमिंटन(मेन)- 28 नवंबर- 1 दिसंबर- बीएन कॉलेज

बॉल बैडमिंटन(वीमेंस)- 28 नवंबर- 2 दिसंबर- मगध महिला कॉलेज

एथेलेटिक्स(मेन)- 5 दिसंबर- 8-9 दिसंबर- पटना सायंस कॉलेज

एथेलेटिक्स(वीमेंस)- 5 दिसंबर- 10-11 दिसंबर- पटना सायंस कॉलेज

कराटे(मेन)- 10 दिसंबर- 15-16 दिसंबर- पटना सायंस कॉलेज

कराटे(वीमेंस)- 10 दिसंबर- 15-16 दिसंबर- पटना सायंस कॉलेज

वर्ष 2026 में ये खेल टूर्नामेंट होंगे

क्रिकेट(मेन)- 5 जनवरी- 7-10 जनवरी- पटना सायंस कॉलेज

क्रिकेट(वीमेंस)- 5 जनवरी- 12-14 जनवरी- पटना सायंस कॉलेज

खोखो(मेन)- 17 जनवरी- 19-20 जनवरी- पटना कॉलेज

खोखो(वीमेंस)- 17 जनवरी- 23-24 जनवरी- पटना कॉलेज

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amber Md

लेखक के बारे में

By Amber Md

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन