पीयू छात्र संघ चुनाव : पहले दिन जमा हुआ एक नामांकन फॉर्म, चुनाव प्रचार में आयी तेजी

Author Amber md
Updated:
विज्ञापन
पीयू छात्र संघ चुनाव : पहले दिन जमा हुआ एक नामांकन फॉर्म, चुनाव प्रचार में आयी तेजी

पटना विश्वविद्यालय की ओर से छात्र संघ चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गयी है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

पटना विश्वविद्यालय की ओर से छात्र संघ चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गयी है. सोमवार से नॉमिनेशन फॉर्म जमा करने की प्रक्रिया शुरू की गयी. पहले दिन केवल एक उम्मीदवार ने नॉमिनेशन फॉर्म जमा किया. पहले दिन सेंट्रल पैनल के संयुक्त सचिव पद पर एकमात्र नॉमिनेशन फॉर्म जमा किया गया. छात्रसंघ चुनाव को लेकर सेंट्रल पैनल के अलावा कॉलेज काउंसेलर के पद के लिए कुल 336 फॉर्म की बिक्री हुई है. नॉमिनेशन फॉर्म जमा करने के लिए विश्वविद्यालय की ओर से 14 काउंटर बनाये गये हैं. नॉमिनेशन फॉर्म सुबह 10 से दोपहर 3:30 बजे तक फॉर्म जमा लिया जायेगा. विश्वविद्यालय की ओर से नॉमिनेशन फॉर्म जमा करने के लिए कर्मियों को नियुक्त कर दिया गया है. किसी भी उम्मीदवार के साथ काउंटर पर केवल दो ही लोग जायेंगे. उम्मीदवारों को नॉमिनेशन फॉर्म जमा करते हुए अपने द्वारा दी गयी जानकारी और डिटेल सही है इसके लिए हस्ताक्षर भी करना होगा. नॉमिनेशन फॉर्म में दी गयी जानकारी और नियम का पालन नहीं करने वाले उम्मीदवारों का नॉमिनेशन फॉर्म रद्द कर दिया जायेगा. नॉमिनेशन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 18 फरवरी रखी गयी है. चीफ इलेक्शन ऑफिसर प्रो शंकर कुमार ने बताया कि निर्धारित तिथि के बाद नॉमिनेशन फॉर्म जमा नहीं लिया जायेगा. वहीं 19 फरवरी को उम्मीदवारों की सूची जारी की जायेगी. उम्मीदवार चुनाव से संबंधी अपनी शिकायतों को ग्रिवांस सेल में दर्ज करा सकते हैं. विश्वविद्यालय की ओर से उम्मीदवारों की फाइनल सूची 21 फरवरी को जारी की जायेगी.

विभिन्न छात्र संगठनों की ओर से चलाया गया प्रचार अभियान

सोमवार को एबीवीपी की ओर से विश्वविद्यालय के विभिन्न फैकल्टी और कॉलेजों में विद्यार्थियों के बीच चुनाव प्रचार अभियान चलाया गया. इसके साथ ही छात्र राजद, आइसा, एआइएसएफ, सीवाइएसएस, एआइडीएसओ के उम्मीदवारों ने विद्यार्थियों की समस्याओं का हल करने और विश्वविद्यालय की बेहतरी के लिए तत्पर रहने का आश्वासन देते हुए विद्यार्थियों से अपने हक में वोटिंग करने की अपील की.

विज्ञापन
Amber Md

लेखक के बारे में

By Amber Md

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन