कैंपस : पीयू एडमिशन : सेकेंड मेरिट लिस्ट में 786 एडमिशन, कल जारी होगी थर्ड मेरिट लिस्ट
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 Jun 2024 10:33 PM
पटना यूनिवर्सिटी में सेकेंड मेरिट लिस्ट में शामिल स्टूडेंट्स का एडमिशन शुक्रवार को समाप्त हो गया. सेकेंड मेरिट लिस्ट में शामिल विभिन्न कॉलेजों में कुल 786 स्टूडेंट्स का एडमिशन हुआ.
– थर्ड मेरिट लिस्ट में शामिल स्टूडेंट्स 24 से 26 तक ले सकते हैं एडमिशन संवाददाता, पटना पटना यूनिवर्सिटी में सेकेंड मेरिट लिस्ट में शामिल स्टूडेंट्स का एडमिशन शुक्रवार को समाप्त हो गया. सेकेंड मेरिट लिस्ट में शामिल विभिन्न कॉलेजों में कुल 786 स्टूडेंट्स का एडमिशन हुआ. इसमें सबसे अधिक एडमिशन बीएन कॉलेज में 270 स्टूडेंट्स का हुआ है. सेकेंड मेरिट लिस्ट में पटना सायंस कॉलेज में 142, पटना कॉलेज में 149, वाणिज्य महाविद्यालय में 85, बीएन कॉलेज में 270 व मगध महिला कॉलेज में 140 एडमिशन हुए हैं. सेकेंड लिस्ट के तहत एडमिशन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद पटना यूनिवर्सिटी थर्ड मेरिट लिस्ट 23 जून को जारी करेगी. वेबसाइट pup.ac.in पर जाकर मेरिट लिस्ट देख सकते हैं. चयनित उम्मीदवार अपना एलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर ऑनलाइन पेमेंट करने के बाद पेमेंट स्लिप डाउनलोड करेंगे. चयनित उम्मीदवार एलाटमेंट लेटर, पेमेंट स्लिप, एलाटमेंट लेटर में लिखे सभी मूल प्रमाणपत्र व सभी प्रमाणपत्रों की एक सेट छायाप्रति (स्व अभिप्रमाणित) और चार पासपोर्ट साइज फोटो लेकर एलाॅटेड कॉलेज में काउंसेलिंग के लिए पहुंचेंगे. नामांकन के लिए 24 से 26 जून तक 10 बजे सुबह से शाम चार बजे शाम के बीच उपस्थित होंगे. चयनित उम्मीदवार द्वारा काउंसेलिंग के लिए संबंधित महाविद्यालय में निर्धारित काउंसेलिंग की तिथि को उपस्थित नहीं होने पर उनके नामांकन की दावेदारी समाप्त हो जायेगी. इसकी जानकारी पीयू छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष प्रो अनिल कुमार ने दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










