ePaper

कैंपस : पीयू : तीसरी मेधा सूची में शामिल 139 विद्यार्थियों ने विभिन्न कॉलेजों में लिया नामांकन

Updated at : 25 Jun 2024 7:54 PM (IST)
विज्ञापन
कैंपस : पीयू : तीसरी मेधा सूची में शामिल 139 विद्यार्थियों ने विभिन्न कॉलेजों में लिया नामांकन

पटना विश्वविद्यालय की ओर से चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम सत्र 2024-28 में नामांकन के लिए तीसरी मेधा सूची में शामिल विद्यार्थियों की एडमिशन प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गयी है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना पटना विश्वविद्यालय की ओर से चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम सत्र 2024-28 में नामांकन के लिए तीसरी मेधा सूची में शामिल विद्यार्थियों की एडमिशन प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गयी है. दूसरे दिन मंगलवार को विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले विभिन्न कॉलेजों में कुल 139 विद्यार्थियों ने एडमिशन लिया है. पहले दिन सबसे अधिक बीएन कॉलेज में विभिन्न विभागों में कुल 40 विद्यार्थियों ने एडमिशन लिया. वहीं पहले दिन पटना सायंस कॉलेज में 26, पटना कॉलेज में 31, वाणिज्य महाविद्यालय में 21 और मगध महिला कॉलेज में कुल 21 छात्राओं ने एडमिशन लिया है. इससे पहले विश्वविद्यालय की ओर से जारी पहली और दूसरी मेधा सूची में शामिल कुल 2846 विद्यार्थियों ने विभिन्न कॉलेजों में एडमिशन लिया है. यूजी में एडमिशन के लिए विश्वविद्यालय के अधीन कॉलेजों में कुल 4531 सीटें निर्धारित हैं. तीसरी मेधा सूची में शामिल विद्यार्थी अपना एलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर ऑनलाइन पेमेंट करने के बाद पेमेंट स्लिप डाउनलोड करेंगे. चयनित उम्मीदवार एलॉटमेंट लेटर, पेमेंट स्लिप, एलाॅटमेंट लेटर में लिखे सभी मूल प्रमाणपत्र व सभी प्रमाणपत्र की एक सेट छायाप्रति ( स्व अभिप्रमाणित ) और चार पासपोर्ट साइज फोटो लेकर एलाॅटेड कॉलेज में काउंसेलिंग व नामांकन के लिए निर्धारित तिथि पर पहुंचना अनिवार्य है. विद्यार्थियों को सुबह 10 बजे सुबह से चार बजे शाम के बीच उपस्थित रहना अनिवार्य है. चयनित उम्मीदवार द्वारा काउंसेलिंग के लिए संबंधित महाविद्यालय में निर्धारित काउंसेलिंग की तिथि को उपस्थित नहीं होने पर उनके नामांकन की दावेदारी समाप्त कर दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन