श्रीकृष्ण विज्ञान केंद्र में विश्व पृथ्वी दिवस पर बच्चों ने अपनी पेंटिंग से दिया पृथ्वी को बचाने का संदेश

Published by : JUHI SMITA Updated At : 22 Apr 2025 8:48 PM

विज्ञापन

श्रीकृष्ण विज्ञान केंद्र में विश्व पृथ्वी दिवस का आयोजन किया गया. केंद्र की ओर से विद्यालयी छात्र-छात्राओं के लिए एक भव्य पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

श्रीकृष्ण विज्ञान केंद्र में विश्व पृथ्वी दिवस का आयोजन किया गया. केंद्र की ओर से विद्यालयी छात्र-छात्राओं के लिए एक भव्य पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसका विषय हमारी शक्ति, हमारा ग्रह था. इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में नवीकरणीय ऊर्जा, पर्यावरणीय जागरूकता उत्पन्न करना और उनमें सृजनात्मकता, जिम्मेदारी की भावना को प्रोत्साहित करना था. प्रतियोगिता दो श्रेणियों में आयोजित की गयी, जूनियर समूह (कक्षा पांच से सात) और सीनियर समूह (कक्षा आठ से 10). पटना और आसपास के विभिन्न विद्यालयों से आये कुल 227 प्रतिभाशाली छात्रों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया. छात्रों ने अपने चित्रों के माध्यम से यह संदेश दिया कि पर्यावरण की रक्षा और पृथ्वी को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी हम सबकी है. इसमें कक्षा पांच से सात में छवि रानी, कुमार और उन्नति को पहला, दूसरा और तीसरा स्थान मिला. सांत्वना पुरस्कार अनन्या कुमारी और तनीषा को मिला. कक्षा आठवीं से दसवीं में मनसा प्रसाद. रिया और अभ्युदय को पहला,दूसरा और तीसरा स्थान मिला. सांत्वना पुरस्कार समृद्धि रश्मि और मेघा भार्गव को मिला.

नवीकरणीय ऊर्जा विषय पर स्पेशल साइंस ऑन ए स्फेयर शो का आयोजन

विद्यालयी छात्रों के लिए नवीकरणीय ऊर्जा विषय पर एक स्पेशल साइंस ऑन ए स्फेयर शो का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को ऊर्जा के सतत और पर्यावरण-संवेदनशील विकल्पों के प्रति जागरूक करना तथा विज्ञान और तकनीक के माध्यम से पर्यावरणीय समाधान समझाना था.

नवीकरणीय ऊर्जा विषय पर लोकप्रिय विज्ञान व्याख्यान का आयोजन

सुजीत कुमार अधीक्षण अभियंता बिहार अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी (ब्रेडा) ऊर्जा विभाग बिहार सरकार की ओर से नवीकरणीय विषय पर छात्रों के लिए एक रोचक विज्ञान व्याख्यान प्रस्तुत किया गया. यह व्याख्यान कक्षा 5 से 10 के छात्रों के लिए आयोजित किया गया था और इसका उद्देश्य बच्चों को स्वच्छ और सतत ऊर्जा के प्रति जागरूक बनाना था. इस पूरे कार्यक्रम में कुल 287 बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों ने भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JUHI SMITA

लेखक के बारे में

By JUHI SMITA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन