Bihar News: PMCH में इलाज के दौरान बिहार पुलिस की हिरासत से भागा कैदी, सुरक्षा में तैनात सिपाही सस्पेंड
Published by : Anshuman Parashar Updated At : 20 Jun 2025 9:35 AM
Bihar News (सांकेतिक)
BiharNews: बिहार के सबसे बड़े अस्पताल PMCH से इलाज के दौरान एक कैदी के फरार होने की घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. लूट के मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला, जवान को निलंबित कर दिया गया.
Bihar News: बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (PMCH) से एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए एक बंदी फरार हो गया है. यह मामला पुलिस की लापरवाही और अस्पताल में बंदियों की निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े करता है.
महिला से लूट में पकड़ा गया था आरोपी
फरार हुआ बंदी जहानाबाद जिले के घोसी बाजार का रहने वाला है. वह उस लूटकांड में शामिल था, जिसमें एक महिला से ढाई लाख रुपये छीनकर अपराधी भाग रहे थे. इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों की टक्कर दूसरी गाड़ी से हो गई और मौके पर मौजूद लोगों ने एक आरोपी को पकड़ लिया. भीड़ ने उसकी सरेआम पिटाई की, जिसके बाद पुलिस उसे गंभीर हालत में जहानाबाद सदर अस्पताल ले गई.
PMCH लाया गया इलाज के लिए, लेकिन हो गया फरार
हालत बिगड़ने पर बंदी को बेहतर इलाज के लिए PMCH रेफर किया गया. यहीं पर इलाज के दौरान उसने पुलिसकर्मियों को चकमा दिया और चुपचाप अस्पताल से भाग निकला. घटना के सामने आते ही संबंधित पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया है और मामले की जांच शुरू हो गई है.
पुलिस की साख पर सवाल, पहले भी भाग चुका है बंदी
कुछ महीने पहले भी पीरबहोर थाना क्षेत्र में इलाज के नाम पर लाए गए एक अन्य आरोपी के भागने का मामला सामने आया था, जिसकी तलाश आज तक जारी है. ऐसे में सवाल उठता है कि PMCH जैसे हाई-सिक्योरिटी जोन में भी कैदी आखिर कैसे फरार हो जाते हैं.
प्रशासन सक्रिय, छापेमारी जारी
फरार बंदी की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है. प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा और इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anshuman Parashar
अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










