प्रेसिडेंट कप : बीसीए बी की टीम बीसीए ए पर पड़ी भारी

Updated at : 04 Apr 2025 12:52 AM (IST)
विज्ञापन
प्रेसिडेंट कप : बीसीए बी की टीम बीसीए ए पर पड़ी भारी

मोइनुल हक स्टेडियम में खेले जा रहे क्रिकेट प्रतिभा खोज प्रेसिडेंट कप के दो दिवसीय मैच के अंतिम दिन गुरुवार को बीसीए बी की टीम बीसीए ए पर भारी पड़ी. बीसीए ने मैच के पहले दिन बल्लेबाजी करते हुए 304 रन बनाये. जवाब में बीसीए बी ने 90 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 375 रन बनाये.

विज्ञापन

पटना. मोइनुल हक स्टेडियम में खेले जा रहे क्रिकेट प्रतिभा खोज प्रेसिडेंट कप के दो दिवसीय मैच के अंतिम दिन गुरुवार को बीसीए बी की टीम बीसीए ए पर भारी पड़ी. बीसीए ने मैच के पहले दिन बल्लेबाजी करते हुए 304 रन बनाये. जवाब में बीसीए बी ने 90 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 375 रन बनाये. बीसीए बी की ओर से आशीष कुमार ने 132 रनों की शतकीय पारी खेली. वहीं, बिक्रम के याशवान स्पोर्ट्स ग्राउंड पर खेले गये मैच के अंतिम दिन बीसीए डी ने पहले दिन के एक विकेट पर 48 रन से आगे खेलना शुरू किया. बीसीए डी की टीम ने 97 ओवर में नौ विकेट पर 335 रन बनाये. अतुल प्रकश ने 101 रन बनाये. कुमार रजनीश कुमार ने कप्तानी पारी खेलते हुए 94 रन बनाये. बीसीए सी के सौरभ कुमार चौबे ने तीन विकेट लिये. इससे पहले बीसीए सी की टीम 284 रन बनाकर ऑलआउट हो गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DHARMNATH PRASAD

लेखक के बारे में

By DHARMNATH PRASAD

DHARMNATH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन