बड़े स्तर पर पत्थर खनन की तैयारी

Updated:
विज्ञापन
बड़े स्तर पर पत्थर खनन की तैयारी

राज्य में निर्माण कार्यों में इस्तेमाल होने वाले पत्थर (गिट्टी) का खनन बड़े स्तर पर करने की तैयारी हो रही है.

विज्ञापन

जिलों से मांगी गयी विस्तृत सर्वेक्षण रिपोर्ट संवाददाता, पटना राज्य में निर्माण कार्यों में इस्तेमाल होने वाले पत्थर (गिट्टी) का खनन बड़े स्तर पर करने की तैयारी हो रही है. हालांकि, इसे लेकर सरकार के स्तर पर नीतिगत निर्णय लिया जायेगा. इस संबंध में खान एवं भूतत्व विभाग ने पहले के वर्षों में जिन जिलों में पत्थर का खनन किया जाता था, उन जिलों से डीएसआर (डिस्ट्रिक सर्वे रिपोर्ट) मांगी गयी है. इस रिपोर्ट में यह जिक्र होगा कि जिले में किस पहाड़ से पत्थर खनन किया जा सकता है? उसका एरिया क्या है? खनन के बाद निकलने वाले पत्थर की मात्रा क्या होगी? उसे निकाल कर मुख्य मार्गों तक पहुंचाने का रूट क्या होगा? इसकी बिक्री से कितना राजस्व सरकार को मिल सकता है? सूत्रों के अनुसार इसके साथ ही पत्थर खनन से पर्यावरण सहित स्थानीय स्तर पर पड़ने वाले प्रभावों का भी अध्ययन किया जायेगा. डीएसआर के तहत ऐतिहासिक, पौराणिक और पर्यावरणीय महत्व के सभी पहाड़ों का विस्तृत डाटाबेस तैयार किया जायेगा. इसके माध्यम से इन विशेष महत्व के पहाड़ों को पूरी तरह से संरक्षित किया जा सकेगा. इसके साथ ही राज्य के अलग-अलग जिलों में संचालित आठ पत्थर खनन पट्टा वाले स्थलों का भी फिर से पर्यावरणीय मंजूरी और संभावित उत्पादन क्षमता का अध्ययन होगा. खान एवं भूतत्व विभाग ने इस संबंध में प्रक्रिया शुरू कर दी है. फिलहाल शेखपुरा जिले में सात और गया जिले में एक खनन पट्टा दिया गया है. वहां से खनन हो रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Ranjan

लेखक के बारे में

By Rakesh Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन