'अमित शाह घोषणा करें कि…', प्रशांत किशोर ने बिहारी मजदूरों के लिए गृह मंत्री से कर दी बड़ी मांग
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 29 Mar 2025 4:07 PM

Prashant Kishor on Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार शाम बिहार आयेंगे. इस दौरे पर अमित शाह बिहार को कई सौगात देंगे. प्रशांत किशोर ने उनसे बड़ी मांग कर दी है.
Prashant Kishor on Amit Shah: जनसुराज पार्टी के संस्थापक जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने अमित शाह के बिहार दौरे पर पहले उनपर जमकर हमला बोला है. प्रेस वार्ता के दौरान जब उनसे पूछा गया कि अमित शाह बिहार दौरे पर आ रहे हैं, इस दौरे से क्या परिवर्तन आएगा. इसके जवाब में पीके ने कहा, “इसमें खबर क्या है? पिछले 10-12 वर्षों में हमने देखा है कि जिस राज्य में चुनाव होता है पीएम मोदी और अमित शाह वहीं जाते हैं. अब अगले 6 महीनों तक दोनों यहां आते रहेंगे. अचानक से गुजरात के दोनों नेताओं को बिहार की चिंता सताने लगेगी. दोनों बिहार से अपना रिश्ता निकालने लगेंगे. लेकिन बिहार की गरीबी कैसे दूर होगी इस पर बात करेंगे.”
नवंबर के बाद बिहार को नहीं करेंगे याद
पीके ने आगे कहा, “नवंबर के बाद दोनों को अगले 6 साल तक बिहार नहीं यद् आएगा. क्योंकि दोनों के लिए बिहार मजदूर सप्लाई का केंद्र है. अच्छा तो तब होता जब अमित शाह बिहार में ऐलान कर दें कि गुजरात में गुजरात के लोगों को जितनी मजदूरी मिल रही है उतनी ही मजदूरी बिहार के मजदूरों को भी मिलेगी. दोनों राज्य के मजदूर एक ही फैक्ट्री में काम कर रहे हैं लेकिन गुजरात के लोग को बिहार के मजदूर से ज्यादा पैसा मिलता है. वोट बिहार से लेते हैं और सारा इन्वेस्टमेंट, सारी तरक्की गुजरात में, ऐसा नहीं चलेगा. अमित शाह को बताना चाहिए कि पिछले 11 वर्षों में NDA सरकार ने बिहार में कितनी फैक्ट्रियां लगाई हैं. गुजरात को बुलेट ट्रेन और बिहार में पैसेंजर ट्रेन के लिए भी मारामारी हो रही है. अब बिहार की जनता को समझना होगा कि वोट हमारा और विकास गुजरात का नहीं चलेगा. इस बार वोट बिहार के विकास के लिए करना होगा.”
देखें Video:
इसे भी पढ़ें: Amit Shah: ‘नव भारत के नव चाणक्य का स्वागत है’, शाम 7:45 पटना पहुचेंगे अमित शाह, जोरदार स्वागत की तैयारी
इसे भी पढ़ें: Bihar: गड़बड़ी की तो खैर नहीं, बिहार में चप्पे-चप्पे पर राज्य और केन्द्रीय पुलिस बलों की तैनाती, डीजे बजाया तो होगी कार्रवाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए