ePaper

बिहार में पीएम आवास योजना के 6 लाख लाभुकों पर कार्रवाई की तैयारी में सरकार, जानिए क्यों भेजा जा रहा नोटिस

Updated at : 26 Jun 2021 9:08 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार में पीएम आवास योजना के 6 लाख लाभुकों पर कार्रवाई की तैयारी में सरकार, जानिए क्यों भेजा जा रहा नोटिस

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत बनने वाले मकानों पर अब सरकार की निगरानी तेज है. योजना का पैसा लेकर मकान का काम पूरा नहीं करने वाले लाभूक अब बिहार सरकार के निशाने पर हैं. ऐसे लाभुकों को अब नोटिस भेजा जा रहा है जिन्होंने सरकार से पैसे लेकर भी मकान का काम अभी तक पूरा नहीं किया है. अगर नोटिस भेजने के बाद भी मकान निर्माण का कार्य पूरा नहीं किया जाएगा तो ऐसे लाभुकों के उपर अब सरकार कार्रवाई भी करेगी.

दरअसल, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभुकों को तीन किस्तों में योजना का पैसा दिया जाता है. इस योजना के तहत पक्का मकान बनाने के लिए सरकार के द्वारा एक लाख 20 हजार रूपये दिये जाते हैं. वहीं उग्रवाद प्रभावित जिलों में एक लाख 30 हजार रूपये की राशि दी जाती है. इस राशि भुगतान में केंद्र सरकार 60 प्रतिशत और राज्य सरकार 40 प्रतिशत की हिस्सेदारी निभाती है. जिन लाभुकों को नोटिस भेजा जा रहा है वो ऐसे लोग हैं जो सरकार से पहली या दूसरी किस्त तक ले चुके हैं लेकिन मकान का निर्माण कार्य अधूरे में छोड़ चुके हैं.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2016-17 से 2020-21 तक 32 लाख 60 हजार 978 आवास बनाने का लक्ष्य रखा गया था. जिसमें 26 लाख 87 हजार आवास के लिए स्वीकृति दे दी गयी और 26 लाख 51 हजार लाभुकों को पहली किस्त जारी कर दी गयी है. लेकिन अभी तक केवल 20 लाख आवास ही पूरे हुए हैं. इसे पूरा करने के लिए अब सरकार ने नोटिस भेजना शुरू कर दिया है.

Also Read: लालू-तेजस्वी की नयी तैयारी, स्थापना दिवस के दिन रामविलास पासवान की जयंती मनाएगी राजद, चिराग ने कहा…

बता दें कि आवास योजना का पैसा लेकर काम बीच में छोड़ देने वालों को तीन बार चेतावनी सरकार देती है. सबसे पहले उन्हें सफेद नोटिस भेजा जाता है. उसके बाद भी अगर लाभुक इसे गंभरता से नहीं लेता है तो उसे लाल नोटिस भेजा जाता है. उसके बाद भी असर नहीं पड़ने पर तीसरी बार आगाह किया जाता है और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी जाती है. अंतिम प्रक्रिया के तौर पर कानूनी कार्रवाई की जाती है और राशि वसूली भी किया जाता है.

Posted By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन