14 को प्रभुनाथ सिंह के बेटे पूर्व विधायक रंधीर सिंह जदयू में होंगे शामिल

Updated:
विज्ञापन

पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के बेटे पूर्व विधायक रंधीर सिंह जदयू में शामिल होंगे. 14 मई को पटना में जदयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित समारोह में रंधीर सिंह जदयू में औपचारिक रूप से शामिल हो जायेंगे. श्री सिंह ने इस बात की पुष्टि की.

विज्ञापन

संवाददाता,पटना

आपके शहर में

विज्ञापन

पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के बेटे पूर्व विधायक रंधीर सिंह जदयू में शामिल होंगे. 14 मई को पटना में जदयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित समारोह में रंधीर सिंह जदयू में औपचारिक रूप से शामिल हो जायेंगे. श्री सिंह ने इस बात की पुष्टि की. रंधीर सिंह राजद के पूर्व विधायक हैं. महाराजगंज सीट से वे राजद से 2019 में लोकसभा के उम्मीदवार थे. तीन लाख 15 हजार से अधिक वोट पाकर वे दूसरे नंबर पर रहे थे. इस बार उनकी नाराजगी महाराजगंज की सीट को महागठबंधन में कांग्रेस को दिये जाने के बाद सामने आयी थी. अपने समर्थकों के साथ बैठक में उन्होंने राजद छोड़ने का फैसला लिया था. अब वे जदयू में शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि इस बार वे लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ रहे. रंधीर सिंह के पिता पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह हत्या के मामले में हजारीबाग जेल में बंद हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन