पटना में प्रभात खबर का प्रॉपर्टी एक्सपो 28 और 29 मई को, अब आपके फ्लैट और घर का सपना होगा पूरा

पटना के लेमन ट्री होटल में प्रभात खबर की ओर से शनिवार और रविवार को प्रॉपर्टी एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है. एक ही छत के नीचे 16 बहुचर्चित कंपनिया आपके घर के सपने को साकार करने इस कार्यक्रम में शामिल रहेंगी.
अगर आप अपना खुद का फ्लैट या मकान चाहते हैं तो अब आपका यह सपना असंभव नहीं है. यूं तो अपनी प्रॉपर्टी बनाने के लिए कई तरह की परेशानियों का समाना करना पड़ता है. लेकिन अब इसे बेहद आसान बनाने के लिए प्रभात खबर एक पहल कर रहा है. जिसके बाद आप आसानी से अपने घर का सपना साकार कर सकते हैं. प्रभात खबर पटना में इसके लिए प्रॉपर्टी एक्सपो का आयोजन कर रहा है.
अगर आप अपना फ्लैट या जमीन लेने के प्रयास में हैं तो प्रभात खबर के प्रॉपर्टी एक्सपो कार्यक्रम में शिरकत करना बिल्कुल नहीं भूलें. 28 मई और 29 मई 2022 यानी शनिवार और रविवार को पटना के लेमन ट्री प्रीमियर होटल में प्रभात खबर इस प्रॉपर्टी एक्सपो का आयोजन कर रहा है.
पटना के एग्जिविशन रोड में सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक दोनों दिन यह आयोजन होगा. इस कार्यक्रम में एक ही छत के नीचे अलग-अलग और नामी बिल्डर से आप फ्लैट, जमीन और कॉमर्सियल यूज की प्रॉपर्टी के बारे में जान सकेंगे. बेहद सस्ते दर पर आपके सपने का घर आपको मिल सकता है.

प्रभात खबर के प्रॉपर्टी एक्सपो प्रोग्राम में 16 बहुचर्चित कंपनिया शामिल रहेंगी. आस्तिक ग्रुप, सत्यमेव ग्रुप, टाटा प्रवेश, आस्थानु बिल्डकॉन, रियल ग्रिन्स होम्स प्राइवेट लिमिटेड, मैत्रेय ग्रुप, आशीर्वाद, ओमेक्स प्रॉपर्टी, वास्तु विहार, बुलमैन रियलिटी, अंशुल होम्स, पीपल कंस्ट्रक्शन, देवासा होम्स, इस्टर्न स्टेट कंस्ट्रक्शन, शिवम सिरेमिक व निशाना ग्रुप शामिल रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




