ePaper

पटना में 17 जून को होगा प्रभात खबर किसान सम्मान समारोह सह मेला का आयोजन, किसानों को किया जाएगा सम्मानित

Updated at : 15 Jun 2022 10:43 PM (IST)
विज्ञापन
पटना में 17 जून को होगा प्रभात खबर किसान सम्मान समारोह सह मेला का आयोजन, किसानों को किया जाएगा सम्मानित

प्रभात की खबर की ओर से आगामी 17 जून किसान सामारोह सह किसान मेला का आयोजन होगा. इस मेले में किसोन को सम्मान दिया जाएगा था बेहतर किसानी के गुर सिखाए जाएंगे.

विज्ञापन

प्रभात की खबर की ओर से आगामी 17 जून शुक्रवार को भव्य किसान सामारोह सह किसान मेला का आयोजन किया जा रहा है. बामोती परिसर में यह कार्यक्रम दिन के 10 बजे से शुरू होगा. जिसमें उप मुख्यमंत्री तरकिशोर प्रसाद, कृषि मंत्री अमरेन्द्र प्रताप सिंह और ग्रामीण विकाश मंत्री श्रवण कुमार शिरकत करेंगे.

किसानों को सम्मानित किया जाएगा

इस सम्मान समारोह में राज्य के विभिन्न जिलों से खेती एवं किसानी के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले पाँच दर्जन से अधिक किसानों को सम्मानित किया जाएगा. इसके साथ ही विशेषज्ञ किसानों को बेहतर किसानी के गुण भी बताएंगे. सरकार की ओर से किसानों को दी जाने वाली सुविधाएं , बैंकों की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में भी उन्हें जानकारी दी जायेगी.

नए उपकरणों की जानकारी दी जायेगी

कार्यक्रम में इंडियन चैंबर आफ कामर्स के प्रदीप सुरेखा, भारतीय स्टेट बैंक के सीजीएम एवं देहात संस्था के निदेशक उपस्थित रहेंगे. सम्मान समारोह में सम्मानित किये जाने वाले किसानों का चयन बामती की ओर से किया गया है. किसान सम्मान समारोह में पहले एक घंटे में यहां मौजूदा बड़ी कंपनियों द्वारा किसानों के हित में तैयार किये गये यंत्र व नए उपकरणों की जानकारी दी जायेगी.

देहात संस्था की ओर से बीज से बाजार तक का लाभ किसानों को किस प्रकार मिले, इसके बारे में विस्तार से बताया जायेगा. एसबीआइ की ओर बताया जायेगा कि किसानों का बैंक क्या-क्या लाभ मुहैया करा सकते हैं. किसान सम्मान समारोह सह मेला में देहात, कोटिवा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बिहार स्टेट कोपरेटिव बैंक, एसबीआइ, रूबन चिंता हरण ट्रस्ट, माबाइल एग्रीकल्चर स्कूल एंड सर्विस, नंदिनी डेयरी एवं हार्वेस्ट प्लान के अधिकारी शामिल होंगे.

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन