पीपीयू : आज की परीक्षा स्थगित, 18 को होगी

पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय की पीजी सत्र 2022-24 थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा जारी है. 13 दिसंबर को पीजी की परीक्षा स्थगित कर दी गयी है
संवाददाता, पटना पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय की पीजी सत्र 2022-24 थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा जारी है. 13 दिसंबर को पीजी की परीक्षा स्थगित कर दी गयी है. परीक्षा नियंत्रक डॉ मनोज कुमार ने बताया कि बीपीएससी 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा के कारण 13 दिसंबर की परीक्षा स्थगित की गयी है. कई कॉलेजों में सेंटर होने के कारण परीक्षा स्थगित करनी पड़ी है. साथ ही कई परीक्षार्थी भी बीपीएससी की परीक्षा में शामिल होने वाले हैं. इसके साथ ही पीपीयू ने बीफार्मा सत्र 2020-24 की 13 दिसंबर की परीक्षा को भी स्थगित कर दिया है. स्थगित सभी परीक्षाएं 18 दिसंबर को निर्धारित समय पर आयोजित की जायेंगी. प्रो मनोज कुमार ने बताया कि अतिरिक्त सभी घोषित परीक्षाएं पूर्व घोषित कार्यक्रम और पूर्व घोषित परीक्षा केंद्र पर ही होगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




