Post Office: बिहार में अब 2 दिनों में पार्सल पहुंचेगा आपके घर, डाक विभाग ने बनाया ये प्लान
Published by : Ashish Jha Updated At : 21 Apr 2025 7:59 AM
Post Office
Post Office: ट्रेन से जाने में कई बार समय अधिक लग जाता है, जो पार्सल या चिट्ठी सड़क मार्ग से जाता है, वह जल्दी पहुंचता है. अब चिट्टी, पार्सल आदि को भेजने में सड़क मार्ग का अधिक इस्तेमाल होगा. गाड़ियों की संख्या भी बढ़ेगी.
Post Office: पटना. बिहार के अंदर अब चिट्ठी-पार्सल एक से दो दिन में घर पहुंचेगा. डाक विभाग बिहार सर्किल ने सड़क के रास्ते चिट्ठी और पार्सल भेजने के लिए रोड मैप बनाने का निर्णय लिया है. इसके तहत एक जिले से दूसरे जिले के मुख्य डाकघर में 24 घंटे में चिट्टी-पार्सल पहुंचा दिया जाएगा. इसके बाद वहां से उप डाकघर भेज कर तुरंत निर्धारित पते पर पहुंचाया जाएगा.
गाड़ियों की संख्या बढ़ाई जायेगी
इस वित्तीय वर्ष में नई व्यवस्था शुरू हो जाएगी. अभी चिट्ठी और पार्सल को पहुंचने में एक सप्ताह से ज्यादा समय लग जाता है. एक जिले से दूसरे जिले में जाने में भी रेलगाड़ी का इस्तेमाल होता है. ट्रेन से जाने में कई बार समय अधिक लग जाता है, जो पार्सल या चिट्ठी सड़क मार्ग से जाता है, वह जल्दी पहुंचता है. अब चिट्टी, पार्सल आदि को भेजने में सड़क मार्ग का अधिक इस्तेमाल होगा. गाड़ियों की संख्या भी बढ़ेगी.
हर जिलेके लिए अब डाक विभाग को होगी गाड़ी
अभी तक कुछ ही जिले में सड़क मार्ग से चिट्ठी भेजी जाती थी, लेकिन अब सभी जिलों में डाक विभाग की गाड़ी चलेगी. एक जिले से दूसरे जिले में चिट्ठी और पार्सल को 24 घंटे में पहुंचाया जाएगा. संबंधित पते पर अगले दिन पहुंचाया जाएगा. 50 से अधिक गाड़ियों के चलाए जाने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Jha
डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










