ePaper

पुलिस मुख्यालय ने बनाये चार सेल

Updated at : 22 Aug 2025 1:35 AM (IST)
विज्ञापन
पुलिस मुख्यालय ने बनाये चार सेल

विधानसभा चुनाव में सशक्त मॉनीटरिंग करने के लिए आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) के अंतर्गत चार अलग-अलग सेल का गठन किया गया है.

विज्ञापन

विस चुनाव में करेगी निगरानी

संवाददाता, पटना

विधानसभा चुनाव में सशक्त मॉनीटरिंग करने के लिए आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) के अंतर्गत चार अलग-अलग सेल का गठन किया गया है. जिन विशेष सेल का गठन किया गया है, उसमें मादक पदार्थ (नारकोटिक्स) तस्करी की रोकथाम, साइबर अपराध, सोशल मीडिया पर निगरानी, फर्जी मुद्रा (फेक करेंसी) और कैश के अवैध लेनदेन पर निगरानी रखने से संबंधित सेल शामिल हैं. चुनाव के दौरान इन तमाम अवैध गतिविधियों पर समुचित नजर रखने का दायित्व इन विशिष्ट सेल को सौंपा गया है.डीआइजी (आर्थिक अपराध) मानवजीत सिंह ढिल्लो ने कहा कि चुनाव के दौरान सभी तरह की अनैतिक गतिविधि पर नजर रखना पुलिस की प्राथमिकता होगी. इसे ध्यान में रखते हुए पुलिस मुख्यालय ने सभी संबंधित सेल और पुलिस के अन्य महकमों को खासतौर से निर्देश जारी किया है. हाल में इसे लेकर केंद्रीय और राज्य सरकार की विशेष एजेंसियों के अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक हुई थी. इसमें इनके रोकथाम से संबंधित गहन चर्चा की गयी थी और गठित सभी विशिष्ट पांच सेलों को पूरी तरह से सक्रिय रहने के लिए कहा गया है. इन पांच सेल में अलग-अलग स्तर के पदाधिकारियों की तैनाती भी कर दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH RANJAN

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन