Patna : पिस्टल संग वीडियो बनाने वाले को पकड़ने पहुंची पुलिस पर हमला, एक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

पिस्टल के साथ वायरल वीडियो बनाने वाले युवक को पकड़ने पहुंची पुलिस पर बदमाशों ने हमला कर दिया. इस दौरान एसआइ व एएसआइ घायल हो गये़ बाद में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया़

विज्ञापन

संवाददाता, पटना : शास्त्रीनगर थाने के नंदगांव में हरिनिवास अपार्टमेंट के पास पिस्टल के साथ वायरल वीडियो बनाने वाले अमरजीत उर्फ इंद्रजीत उर्फ गोलू उर्फ कालिया को पकड़ने पहुंची पुलिस पर बदमाशों ने हमला कर दिया. इस दौरान चारों ओर से घेर कर लात-मुक्कों से शास्त्रीनगर थाने के सब इंस्पेक्टर शंकर झा और एएसआइ रामबाबू यादव की जमकर पिटाई कर दी. वे दोनों किसी तरह से वहां से जन बचा कर भागे. इसके बाद बड़ी संख्या में शास्त्रीनगर थाने के पुलिसकर्मी पहुंचे और ताबड़तोड़ छापेमारी कर साइबर कैफे की दुकान चलाने वाले सत्यवीर को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि, शास्त्रीनगर पोस्ट ऑफिस रोड निवासी अमरजीत उर्फ इंद्रजीत व उसका सहयोगी शास्त्रीनगर निवासी हर्षित कुमार व प्रकाश कुमार फरार हो गये़ पुलिस ने सत्यवीर को जेल भेज दिया है और अमरजीत उर्फ इंद्रजीत, हर्षित व प्रकाश कुमार पर प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

इंद्रजीत नाम से बने फेसबुक आइडी पर वीडियो किया था वायरल :

अमरजीत ने इंद्रजीत के नाम से बने फेसबुक आइडी पर पिस्टल लिये हुए तस्वीर व वीडियो को पोस्ट किया था. उसे किसी ने शास्त्रीनगर थानाध्यक्ष अमर कुमार को भेज दिया. इसके बाद युवक की पहचान कर ली गयी और मंगलवार की रात उसे पकड़ने के लिए एसआइ शंकर झा और एएसआइ रामबाबू यादव नंदगांव पहुंचे. उन लोगों ने अमरजीत को पकड़ लिया. लेकिन सभी शराब के नशे में थे और दोनों पुलिस पदाधिकारियों से मारपीट शुरू कर दी. इसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल पहुंचे, तो सत्यवीर गिरफ्तार हुआ और बाकी भाग गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Patna News : यहां पटना से जुड़ी हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन