ePaper

केवल आठ हजार रुपये कमाने वाली महिला अब खरीद सकती हैं स्कूटी, इस बैंक ने शुरू की खास स्कीम...

Updated at : 27 Sep 2020 9:19 AM (IST)
विज्ञापन
केवल आठ हजार रुपये कमाने वाली महिला अब खरीद सकती हैं स्कूटी, इस बैंक ने शुरू की खास स्कीम...

पटना: पंजाब नेशनल बैंक ने महिलाओं के लिए खास स्कीम शुरू की है. इसके तहत पंजाब नेशनल बैंक महिलाओं और छात्रा को बाइक, स्कूटी या मोपेड खरीदने के लिए फाइनेंस कर रहा है. इसके तहत महिला की आय केवल आठ हजार रुपये हर माह है, तो भी कोई की छात्रा या महिला स्कूटी या बाइक खरीद सकती हैं. बैंक की पीएनबी पावर राइड स्कीम के तहत जरूरत के आधार पर लोन मिल जायेगा. इस लोन की अधिकतम राशि 60 हजार रुपये है. लोन को चुकाने के लिए अधिकतम 36 माह दिया जायेगा.

महिला-छात्रा की उम्र 18 से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए

बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गयी जानकारी के अनुसार कामकाजी महिलाओं के मामले में न्यूनतम छह महीने का नौकरी काल पूरा कर चुकी वेतनभोगी महिला इस स्कीम का फायदा ले सकती हैं. वहीं, छात्राएं अपने माता-पिता, अभिभावक के साथ सहयोगी के रूप में स्कीम का फायदा ले सकती है. महिला-छात्रा की उम्र 18 से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए और उसके पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए.

छात्रा के मामले में माता-पिता तथा अभिभावक की उम्र का विचार किया जायेगा

छात्रा के मामले में माता-पिता तथा अभिभावक की उम्र का विचार किया जायेगा. वेबसाइट के अनुसार लोन लेने वाली महिला की न्यूनतम मासिक आय आठ हजार प्रतिमाह होनी चाहिए. छात्रा के मामले में माता-पिता तथा अभिभावक की आय वेतन का प्रमाण मान्य किया जायेगा. वेतनभोगी अभिभावक या माता-पिता के मामले में पिछले वर्ष के फार्म 16-आइटीआर सहित तीन नयी सैलरी स्लिप चाहिए.

Posted by : Thakur Shaktilochan Shandilya

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन