ePaper

PM मोदी इस दिन दिखाएंगे पटना-दिल्ली अमृत भारत ट्रेन को हरि झंडी, अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ यात्री 10 घंटे में तय करेंगे सफर

Updated at : 11 Jul 2025 11:20 AM (IST)
विज्ञापन
amrit bharat express|

Amrit Bharat Express

Amrit Bharat Train: पटना और नई दिल्ली के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन 20 जुलाई से शुरू होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन 18 जुलाई को ऑनलाइन करेंगे. यह ट्रेन 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी और 10 घंटे में 1000 किमी की दूरी तय करेगी, जिसमें यात्रियों को वंदे भारत जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी.

विज्ञापन

Amrit Bharat Train: पटना से नई दिल्ली के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक नई और आधुनिक सौगात मिलने जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जुलाई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पटना-नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन करेंगे. इसके दो दिन बाद यानी 20 जुलाई से ट्रेन का नियमित संचालन शुरू हो जाएगा.

दानापुर रेल मंडल के तहत चलने वाली यह ट्रेन लगभग 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी और महज 10 घंटे में पटना से दिल्ली की लगभग 1000 किलोमीटर की दूरी तय करेगी. यह ट्रेन उन यात्रियों के लिए खास होगी जो तेज, सुविधाजनक और किफायती यात्रा चाहते हैं.

किराया और कोच संरचना

अमृत भारत एक्सप्रेस में जनरल और स्लीपर क्लास के कोच होंगे, एसी कोच की सुविधा नहीं होगी. हालांकि, सुविधाएं वंदे भारत एक्सप्रेस की तरह ही आधुनिक होंगी. स्लीपर कोच का किराया सामान्य ट्रेनों से लगभग 15-17% अधिक होगा. अनुमान के अनुसार पटना से दिल्ली के बीच स्लीपर का किराया करीब 1065 रुपये हो सकता है. ट्रेन की बोगियां नारंगी और ग्रे रंग में होंगी, जो इसे खास पहचान देंगी.

आधुनिक सुविधाओं से लैस

इस सुपरफास्ट ट्रेन में यात्रियों को कई अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी

  • हर सीट के पास चार्जिंग प्वाइंट
  • कोच के अंदर LED लाइटिंग और सूचना डिस्प्ले बोर्ड
  • बायो-वैक्यूम वॉशरूम
  • सेंसर युक्त नल और स्वच्छता के लिए सीसीटीवी निगरानी
  • एक डिब्बे से दूसरे में आसानी से आवाजाही की सुविधा

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

पटना से दिल्ली के बीच यह ट्रेन आरा, बक्सर, डीडीयू, मिर्जापुर, प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल, इटावा समेत लगभग 12 प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी. इससे न सिर्फ बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के यात्रियों को फायदा होगा, बल्कि प्रयागराज-कानपुर जैसे औद्योगिक क्षेत्रों तक पहुंच भी आसान होगी. अमृत भारत एक्सप्रेस तेज, सुरक्षित और हाईटेक सुविधाओं से युक्त वह ट्रेन होगी जो साधारण यात्रियों को प्रीमियम अनुभव देगी, वो भी वाजिब किराए पर.

Also Read: सावन में कांवरियों के लिए जर्मन टेंट सिटी की सौगात, बिहार सरकार ने बांका सहित इन जगहों पर की भव्य व्यवस्था

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन