PM मोदी ने त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री को बताया बक्सर की बेटी, बोले- दुनिया को दिशा देने वाली धरती है बिहार

त्रिनिदाद की प्रधानमंत्री के साथ मोदी
PM Modi Trinidad & Tobago Visit: त्रिनिदाद और टोबैगो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए बिहार की गौरवशाली विरासत की सराहना की. उन्होंने प्रवासी भारतीयों को भारत की सभ्यता का दूत बताया और भारतीय मूल की छठी पीढ़ी को भी OCI कार्ड देने की घोषणा की.
PM Modi Trinidad & Tobago Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार तड़के त्रिनिदाद और टोबैगो की राजधानी पोर्ट ऑफ स्पेन पहुंचे, जहां उन्होंने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए भावनात्मक और ऐतिहासिक जुड़ाव की बातें कहीं. अपने संबोधन में पीएम मोदी ने खास तौर पर बिहार और वहां से आए प्रवासी भारतीयों के योगदान को सराहा.
उन्होंने कहा, “त्रिनिदाद की प्रधानमंत्री कमला जी के पूर्वज बिहार के बक्सर से थे. कमला जी खुद वहां जाकर भी आई हैं. आज भी बिहार के लोग उन्हें अपनी बेटी मानते हैं. यहां मौजूद कई लोग ऐसे हैं जिनकी जड़ें बिहार में हैं. बिहार की विरासत भारत ही नहीं, पूरी दुनिया की धरोहर है.”
बिहार ने सदियों पहले पूरी दुनिया को दिशा दी थी
प्रधानमंत्री ने बिहार की गौरवशाली परंपरा को याद करते हुए कहा कि लोकतंत्र, राजनीति, कूटनीति और उच्च शिक्षा जैसे क्षेत्रों में बिहार ने सदियों पहले पूरी दुनिया को दिशा दी थी. उन्होंने विश्वास जताया कि 21वीं सदी में भी बिहार की धरती से नई प्रेरणाएं और अवसर निकलेंगे.
पीएम मोदी ने प्रवासी भारतीयों की यात्रा को बताया मिसाल
पीएम मोदी ने प्रवासी भारतीयों की यात्रा को साहस, संघर्ष और संस्कार की मिसाल बताया. उन्होंने कहा, “वे गंगा-यमुना को पीछे छोड़ आए, लेकिन रामायण को अपने दिल में लेकर आए. वे सिर्फ प्रवासी नहीं, बल्कि भारत की सभ्यता के दूत हैं. उन्होंने इस देश को सांस्कृतिक, आर्थिक और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध किया है.”
अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अब भारतीय मूल के लोगों की छठी पीढ़ी को भी ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (OCI) कार्ड मिलेगा. अब तक केवल चौथी पीढ़ी तक को ही यह सुविधा थी.
भारतीय समुदाय के लोगों से किया भावनात्मक संवाद
इस कार्यक्रम के जरिए पीएम मोदी ने न सिर्फ भारतीय समुदाय से भावनात्मक संवाद किया, बल्कि भारत और त्रिनिदाद के ऐतिहासिक संबंधों को भी एक नई मजबूती दी. उनके संबोधन ने प्रवासी भारतीयों को गौरव की अनुभूति कराई और उन्हें भारत से जुड़े रहने का एक और अवसर दिया.
Also Read: पीएम मोदी को खास पत्ते पर परोसा गया खाना, देखें तस्वीर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










