चुनावी साल के कारण बार बार आ रहे हैं पीएम : तेजस्वी

Updated:
विज्ञापन
चुनावी साल के कारण बार बार आ रहे हैं पीएम : तेजस्वी

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे पर सवाल पूछे हैं . ट्वीट कर तेजस्वी ने कहा कि पीएम केवल चुनावी वर्ष के कारण बार-बार आ रहे हैं.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे पर सवाल पूछे हैं . ट्वीट कर तेजस्वी ने कहा कि पीएम केवल चुनावी वर्ष के कारण बार-बार आ रहे हैं. बिहार में दौरा कर 2015 से चली आ रही परियोजनाओं एवं घोषणाओं का अनेक बार शिलान्यास और उद्घाटन कर उसी को दोहरा रहे हैं. 2015 से यही सिलसिला चलता आ रहा है, लेकिन बिहारी इस तरह के झांसे में नहीं आने वाले हैं. लोगों को पता है कि कौन सही बोल रहा है और कौन गलत. तेजस्वी ने आरोप लगाया कि बिहार में 20 वर्षों की एनडीए सरकार में रिकॉर्ड तोड़ बेरोजगारी, गरीबी और पलायन है. नीति आयोग के अनुसार शिक्षा, स्वास्थ्य और उद्योग क्षेत्र में बिहार सबसे फिसड्डी है. विधि व्यवस्था की स्थिति खराब है. बिहार की प्रति व्यक्ति आय और प्रति व्यक्ति निवेश देश में सबसे कम है. विकास और प्रगति के अधिकतर मानकों में बिहार सबसे नीचे है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Ranjan

लेखक के बारे में

By Rakesh Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन