ePaper

एसटीइटी द्वितीय चरण की मांग को लेकर हाइकोर्ट में याचिका दायर

Updated at : 10 Jan 2025 7:10 PM (IST)
विज्ञापन
एसटीइटी द्वितीय चरण की मांग को लेकर हाइकोर्ट में याचिका दायर

शिक्षक भर्ती परीक्षा (टीआरइ-4) की हलचल को देखते हुए, एसटीइटी द्वितीय चरण की मांग को लेकर छात्रों ने हाइकोर्ट में यचिका दायर कर दी है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना शिक्षक भर्ती परीक्षा (टीआरइ-4) की हलचल को देखते हुए, एसटीइटी द्वितीय चरण की मांग को लेकर छात्रों ने हाइकोर्ट में यचिका दायर कर दी है. छात्रों ने कहा कि हर वर्ष दो बार एसटीइटी आयोजित करने का फैसला शिक्षा विभाग की ओर से लिया गया था. एसटीइटी द्वितीय चरण आयोजन की बात कही गयी थी, लेकिन अभी तक एसटीइटी द्वितीय चरण के आयोजन को लेकर कोई भी अधिकारिक जानकारी नहीं मिल पायी है. इसके कारण वैसे छात्र जिन्होंने साल 2024 में अपना बीएड और पोस्ट ग्रेजुएशन पूरा किया है, वे आगामी टीआरइ-4 में शामिल होने से वंचित हो जायेंगे. पिछले दो महीने से लगातार शिक्षा विभाग को एसटीइटी द्वितीय चरण के आयोजन कराने के लिए अनुरोध किया जा रहा, लेकिन अभी तक कुछ भी निर्णय नहीं लिया गया. निर्णय नहीं होता देख छात्रों ने अपनी मांग को लेकर पटना उच्च न्यायालय में याचिका दायर की. इस याचिका में 14 याचिकाकर्ताओं ने याचिका दायर की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन