15.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

ठंड ने ढाया सितम! नए साल के पहले दिन लोग थरथराए, मौसम वैज्ञानिकों ने बताया अभी और सताएगी सर्दी

Bihar Weather News: नए साल की शुरुआत कड़ाके की ठंड के साथ हुई. बर्फीली पछुआ हवाओं और घने कोहरे ने पटना समेत पूरे इलाके को कंपकंपी में डाल दिया. सिर दर्द, बदन दर्द और सर्दी से लोग बेहाल रहे. मौसम विभाग ने ठंड के और बढ़ने की चेतावनी दी है.v

Bihar Weather Update: नए साल के पहले दिन गुरुवार को ठंड ने लोगों पर जमकर सितम ढाया. विषम सर्दी और बर्फीली हवा के कारण सिर दर्द, बदन दर्द और कंपकंपी से लोग बेहाल रहे. मौसम वैज्ञानिकों का साफ कहना है कि ठंड का यह दौर अभी थमने वाला नहीं है और आने वाले दिनों में लोगों को और सताएगा.

कांपते नजर आएं पटनावासी 

राजधानी पटना समेत पूरे इलाके में कड़ाके की ठंड लगातार जनजीवन को प्रभावित कर रही है. सुबह से ही ठंडी पछुआ हवा चलती रही, जिससे लोग थर-थर कांपते नजर आए. कई लोगों ने सिर दर्द की शिकायत की, तो बुजुर्ग और बच्चे दिनभर कंबल और रजाई में दुबके रहे.

फीका पड़ा नया साल का आनंद 

नए साल का उत्साह ठंड के आगे फीका पड़ता दिखा. करीब 20 दिनों से जारी सर्दी के कारण न्यू ईयर का मजा लोगों को पूरा नहीं मिल सका. घर, बाजार और पसंदीदा स्थलों पर निकलने वाले लोग भारी ऊनी कपड़ों में लिपटे नजर आए. थोड़ी देर बाहर रहने के बाद ही लोग अलाव और चाय की दुकानों की ओर रुख करते दिखे.

बंद रही दुकानें 

ठंड का असर बाजार पर भी पड़ा. नए साल को लेकर अधिकतर दुकानें बंद रहीं. कुछ जगहों पर चित्रकूट जैसी चुनिंदा दुकानें खुली रहीं, जहां सीमित चहल-पहल देखने को मिली. बाजार में भीड़ जरूर दिखी, लेकिन ठंड का एहसास हर चेहरे पर साफ नजर आया.

Also read: बिहार में शीत लहर का कहर, ठंड से कांप रहा पूरा प्रदेश, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी

पड़ेगी कड़ाके की ठंड 

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, ठंडी पछुआ हवा और रेडिएशनल कूलिंग के कारण तापमान में अभी कोई खास बढ़ोतरी की संभावना नहीं है. अगले कई दिनों तक सुबह और रात में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा बना रहेगा. लोगों को सर्दी से फिलहाल किसी भी तरह की राहत मिलने के आसार नहीं हैं.

Nishant Kumar
Nishant Kumar
Nishant Kumar: निशांत कुमार पिछले तीन सालों से डिजिटल पत्रकारिता कर रहे हैं. दैनिक भास्कर (बक्सर ब्यूरो) के बाद राजस्थान पत्रिका के यूपी डिजिटल टीम का हिस्सा रहें. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश-विदेश की कहानियों पर नजर रखते हैं और साहित्य पढ़ने-लिखने में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel