पटना का टॉप-10 फरार अपराधी गिरफ्तार, 30 मामलों में था आरोपी; बाइक और मोबाइल बरामद

Updated:
विज्ञापन

पुलिस गिरफ्त में आरोपी

राजधानी पटना में पुलिस ने टॉप-10 फरार अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी कामयाबी हासिल की है. लूट समेत 30 आपराधिक मामलों में आरोपी तनिक को एसटीएफ की मदद से गिरफ्तार किया गया है. उससे एक बाइक और मोबाइल भी बरामद हुआ है.

विज्ञापन

Patna Crime News : राजधानी पटना में फरार टॉप-10 अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में रूपसपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने एसटीएफ के सहयोग से लूट समेत कई संगीन मामलों में फरार चल रहे टॉप-10 अपराधी तनिक उर्फ तन्नी उर्फ राधेश्याम उर्फ रोहित कुमार को गिरफ्तार किया है. उसके पास से एक बाइक और मोबाइल बरामद किया गया है.

गुप्ता कॉम्पलेक्स के सामने मैदान से गिरफ्तारी

एसडीपीओ अजीत कुमार ने सोमवार को प्रेस वार्ता में बताया कि रविवार रात रूपसपुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि टॉप-10 अपराधी तनिक गर्दनीबाग स्थित गुप्ता कॉम्पलेक्स के सामने मैदान में मौजूद है. सूचना के आधार पर सिटी एसपी पश्चिमी संकेत कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में प्रभारी थानाध्यक्ष नीतू कुमारी ने पुलिस बल और एसटीएफ के सहयोग से छापेमारी की. इसी दौरान तनिक को गिरफ्तार कर लिया गया.

30 आपराधिक मामलों में दर्ज है नाम

गिरफ्तार तनिक मूल रूप से नयाचक पश्चिमी, रामकृष्ण नगर का रहने वाला बताया गया है. पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ राजधानी के विभिन्न थानों में लूट समेत करीब 30 आपराधिक मामले दर्ज हैं. रूपसपुर थाना कांड संख्या 421/21 में भी वह आरोपी है और इस मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था.

पूछताछ के बाद भेजा गया जेल

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने तनिक से पूछताछ की. इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस उसके आपराधिक इतिहास और अन्य मामलों में उसकी भूमिका की भी जांच कर रही है.


विज्ञापन
संजय कुमार

लेखक के बारे में

By संजय कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन