पटना जू में बढ़ेगा रोमांच, अगले हफ्ते से दिखेगा व्हाइट टाइगर, पहली बार ग्रीन इगुआना भी आएगा

Updated:
विज्ञापन
व्हाइट टाइगर की तस्वीर

व्हाइट टाइगर की तस्वीर

Patna Zoon New Animal: पटना जू अगले सप्ताह से पर्यटकों के लिए और भी खास होने जा रहा है. दिल्ली जू से आए व्हाइट टाइगर समेत कई दुर्लभ वन्यजीव अब लोगों के आकर्षण का केंद्र बनेंगे. पहली बार ग्रीन इगुआना भी पटना जू में देखने को मिलेगा.

विज्ञापन

Patna Zoo New Animal: पटना जू घूमने आने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है. अगले सप्ताह से यहां आने वाले पर्यटक व्हाइट टाइगर का दीदार कर सकेंगे. यह दुर्लभ बाघ दिल्ली जू से एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत लाया गया है. इसके साथ कई नए और दुर्लभ वन्यजीव भी पटना जू की शोभा बढ़ाएंगे.

दिल्ली जू से आए कई नए मेहमान

व्हाइट टाइगर के अलावा दिल्ली जू से 6 संघाई हिरण, 4 व्हाइट ब्लैकबक, 4 रोजी पेलिकन और 4 पेंटेड स्टॉर्क भी पटना जू पहुंचे हैं. संघाई हिरणों में दो नर और चार मादा, जबकि व्हाइट ब्लैकबक में दो नर और दो मादा शामिल हैं. इन जानवरों को जल्द ही दर्शकों के लिए प्रदर्शित किया जाएगा.

पहली बार दिखेगा ग्रीन इगुआना

रोहतक जू से दो ग्रीन इगुआना और दो सिल्वर फिजेंट भी पटना लाए गए हैं. ग्रीन इगुआना पहली बार पटना जू में देखने को मिलेगा. इसे लेकर बच्चों और वन्यजीव प्रेमियों में खास उत्साह है. इसके लिए रेप्टाइल हाउस में विशेष व्यवस्था की गई है.

इगुआना के लिए तैयार हुआ खास कांच का बाड़ा

ग्रीन इगुआना के लिए लगभग 20×30 फीट का कांच का बाड़ा बनाया गया है. इसमें मजबूत टहनियां, एक छोटा फाउंटेन, पत्थर और पत्ते लगाए गए हैं, ताकि उसे प्राकृतिक जैसा माहौल मिल सके. इगुआना मुख्य रूप से फल, सब्जियां, पत्ते और कीड़े खाते हैं.

गौर की संख्या बढ़ाने की तैयारी

पटना जू में फिलहाल दो मादा गौर हैं. अब 25 जुलाई तक कर्नाटक के शिवमोगा जू से दो नर गौर लाए जाएंगे. इसके लिए सेंट्रल जू अथॉरिटी से मंजूरी मिल चुकी है. नर गौर आने के बाद इनके संरक्षण और प्रजनन को बढ़ावा मिलेगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पर्यटकों के लिए होगा नया आकर्षण

व्हाइट टाइगर, ग्रीन इगुआना, व्हाइट ब्लैकबक और अन्य दुर्लभ वन्यजीवों के आने से पटना जू पहले से अधिक आकर्षक हो जाएगा. उम्मीद है कि आने वाले दिनों में यहां पर्यटकों की संख्या भी बढ़ेगी और लोगों को कई नए वन्यजीवों को करीब से देखने का मौका मिलेगा.

Also Read: 'बिहार में राजनीतिक धमाका', प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर शत्रुघ्न सिन्हा बोले- जबरदस्त हलचल मचा दी



विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन