पटना जू: 25 दिसंबर से न्यू इयर की एडवांस बुकिंग, जानें नये साल में कितना लगेगा टिकट शुल्क

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 20 Dec 2020 7:13 AM

विज्ञापन

नये साल के अवसर पर लोगों को सबसे बड़ा पिकनिक स्पॉट पटना जू है, जहां पहली जनवरी के दिन करीब 30 से 35 हजार लोग पहुंचते हैं. ऐसे में नये साल नजदीक आते जू में इसकी तैयारी दिखनी शुरू हो गयी है. जू के डायरेक्टर अमित कुमार ने बताया कि जू में सबसे ज्यादा भीड़ होती है. इसलिए पहली जनवरी के दिन यहां व्यस्क का टिकट दर 100 रुपये कर दिया गया है, ताकि भीड़ को कंट्रोल किया जा सके. वहीं, बच्चों का टिकट 50 रुपये रहेगा. साथ ही न्यू इयर के लिए टिकट की एडवांस बुकिंग लोग 25 दिसंबर से काउंटर पर या फिर ऑनलाइन कर सकते हैं.

अधिक काउंटर की रहेगी व्यवस्था

नये साल के असर पर दर्शकों की भीड़ को देखते गेट नंबर एक पर दस और गेट नंबर दो पर चार अधिक काउंटर की व्यवस्था की जायेगी. महिलाओं के लिए भी अलग से काउंटर खोले जायेंगे. पहली जनवरी को को जू में सुबह छह बजे से लेकर शाम पांच बजे तक समय सीमा रहेगा. यहां भीड़ अधिक पहुंचती है, इसलिए विधि व्यवस्था को बनाये रखने के लिए जिला प्रशासन की ओर से मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की जायेगी.

दिशा-निर्देश का किया जायेगा पालन

कोरोना महामारी को देखते हुए यहां सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया जायेगा. इसलिए दर्शकों से अपील किया गया है कि सभी नियमों का पालन करते हुए यहां प्रवेश करें और सोशल डिस्टैंसिंग का पालन व साफ-सफाई नहीं फैलाने का अनुरोध किया गया है. इसके अलावा पहली जनवरी को मछली घर, नौकायन और बैटरीचलित वाहन का परिचालन बंद रहेगा.

Also Read: बिहार के इन 28 नेशनल हाइवे के काम में फंसा है पेंच, अब पटना हाइकोर्ट ने 22 जिलों के डीएम को दिया निर्देश और मांगी जानकारी
नये साल पर रहेगा आकर्षण का केंद्र

– जिराफ, राइनो और भालू के बच्चे

– राइनो संरक्षण एवं प्रजनन केंद्र

– पुरानी झील से सटे घड़ियाल केज

– हाइना, भेड़िया एवं सियार केज

– नि:शुल्क वाई-फाई की सुविधा

– बोनांजा प्लेन व आधुनिक साइनेज बोर्ड

Posted By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन