बर्ड फ्लू की आशंका से पटना जू अलर्ट मोड पर

Published by : KUMAR PRABHAT Updated At : 03 Feb 2026 12:53 AM

विज्ञापन

बर्ड फ्लू के संभावित खतरे को देखते हुए संजय गांधी जैविक उद्यान (पटना जू) प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है.

विज्ञापन

पटना. बर्ड फ्लू के संभावित खतरे को देखते हुए संजय गांधी जैविक उद्यान (पटना जू) प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है. दरभंगा के बाद भागलपुर (नवगछिया) में भी बर्ड फ्लू के मामले सामने आने के बाद पटना जू में एहतियातन कई कड़े और जरूरी कदम उठाये गये हैं, ताकि किसी भी तरह का संक्रमण न तो जू के अंदर प्रवेश कर सके और न ही जू से बाहर फैले. जू प्रशासन का कहना है कि पशु-पक्षियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जायेगी. गेट नंबर-2 और मुख्य गेट पर पर्यटकों के लिए पोटेशियम परमैंग्नेट मिले पानी के साथ कार्पेट बिछाये गये हैं. पर्यटकों के जूतों और वाहनों के टायरों को सैनिटाइज करने के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है.

खान-पान में बदलाव :

पक्षियों और मांसाहारी जानवरों के भोजन में बड़ा बदलाव किया गया है. एवियरी सेक्शन में मांसाहारी पक्षियों को अब चूजों की जगह चूहे दिये जा रहे हैं. वहीं, जानवरों की खुराक से चिकन को हटा कर वैकल्पिक आहार शामिल किया गया है.

कीटाणुशोधन:

पक्षियों के बाड़ों (एवियरी सेक्शन) के आसपास चूना और पोटेशियम परमैंग्नेट का छिड़काव नियमित रूप से हर दिन किया जा रहा है.

विज्ञापन
KUMAR PRABHAT

लेखक के बारे में

By KUMAR PRABHAT

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन